×

Up Election 2022: कांग्रेस चारों सीटों पर सियासी जमीन बनाने में जुटी, दो विधानसभाओ में हुई प्रत्याशियों की घोषणा

Up Election 2022 : पीलीभीत जनपद की चारों विधानसभा सीटों में से दो विधानसभा सीटों के उम्मीदवार घोषित कर कांग्रेस सियासी विजय तिलक करने की तैयारी में जुट गई है।

Pranjal Gupata
Report Pranjal GupataPublished By Ragini Sinha
Published on: 14 Jan 2022 12:32 PM GMT
Pilibhit Election
X

Pilibhit Election

Up Election 2022 : यूपी के पीलीभीत (Pilibhit Election Date) जनपद में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पीलीभीत जनपद की चारों विधानसभा सीटों में से दो विधानसभा सीटों के उम्मीदवार घोषित कर कांग्रेस (Candidates List Pilibhit Constituency) सियासी विजय तिलक करने की तैयारी में जुट गई है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने 128 बरखेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा को उम्मीदवार घोषित किया है। तो वहीं 129 पूरनपुर विधानसभा आरक्षित सीट ईश्वर दयाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस को 1985 से शिकस्त मिलती चली आ रही

आपको बता दें कि देश में सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी मानी जाने वाली कांग्रेस को बीते तीन दशकों लगभग 1985 से शिकस्त मिलती चली आ रही है, जिसका नतीजा यह रहा कि चारो सीटो में से एक सीट पर कांग्रेस के विधायक का विजय तिलक नहीं हो सका है, लेकिन इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी "मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूँ" के नारे सहित महिलाओ को साथ में लेकर जिले की चारो विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने दांव खेलते हुए ताल ठोंक दी है।


भाजपा सपा के खेमे में हलचल

यूं तो मिनी पंजाब कहे जाने वाले पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र लगातार किसान आंदोलन में सक्रिय रहा है, वहीं जातिगत समीकरणो की बात करें तो पूरनपुर में पासवान, जाटव दलित सहित ब्राह्मण वोट बैंक की अहम भूमिका में रहता है। उसी के चलते कांग्रेस ने मौजूदा भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के सामने ईश्वर दयाल पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया है, जिसको लेकर भाजपा सपा के खेमे में हलचल मच गई है।

दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होना अभी बाकी

किसान बाहुल्य क्षेत्र से जुड़े बरखेड़ा विधान सभा में सबसे अधिक संख्या लोध राजपूत की है तो वहीं सिख समाज का वोट बैंक अहम किरदार में रहता है। उसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष को ही उम्मीदवार घोषित कर चुनाव मैदान में उतार कर सियासी जंग छेड़ दी है। हालांकि, अभी अन्य दो सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारो की घोषणा होना अभी बाकी है।

भाजपा और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारो का हाई कमान से एलान होने के बाद सियासी हवा का रूख बढ़ता दिखेगा। यह तो अब आने बाला बख्त बताएगा कि किसके सर ताज सजता है।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story