×

Priyanka in UP: प्रियंका गांधी बोलीं, भाजपा सरकार महिला अपराध का पर्याय बन चुकी है

सपा प्रत्याशी से मिलने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि यह एक महिला हैं और मेरी बहन हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 17 July 2021 5:30 AM GMT (Updated on: 17 July 2021 3:20 PM GMT)
Congress General Secretary Priyanka Gandhi, who is on her two-day visit
X

चुनाव में हिंसा और महिला उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं से मिलीं प्रियंका गांधी

Priyanka in UP Live: सियासी जमीन तलाश रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार सुबह लखीमपुर खीरी पहुंची हैं। प्रियंका के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और आराधना मिश्र भी मौजूद थीं। प्रियंका ने परसगवां ब्लॉक के उन महिलाओं से मुलाकात की जिनके साथ पंचायत चुनाव के दौरान अभद्रता की गई थी। जिले के सेमरा घाट पर दोनों पीड़ित महिलाओं का घर है।

सपा प्रत्याशी से मिलने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि यह एक महिला हैं और मेरी बहन हैं। यह उत्तर प्रदेश की एक-एक महिला हैं, भारत देश की एक एक महिला हैं। इसलिए इस बहन के साथ खड़ी हूं। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने अपनी बहन से कहा है तुम एक दिन नामांकन भरोगी, चुनाव लड़ोगी और जीतोगी। यह लोकतंत्र की लड़ाई है। बता दें कि



उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं का आरक्षण क्यों दिया गया है? यह स्थिति बन गई है कि महिला नामांकन भरने जाए तो उसकी पिटाई करके उसे भगा दें। मैं मांग करती हूं कि यह चुनाव रद्द हो। इस चुनाव में चाहें कोई हाईप्रोफाइल हो या लो प्रोफ़ाइल चुनाव रद्द होने चाहिए।


तीन दिन के उत्तर प्रदेश दौरे पर प्रियंका गांधी कल राजधानी लखनऊ पहुंची थी। यहां उन्होंने हजरतगंज स्थित राष्ट्रपति महात्मा गांधी क प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और करीब एक घंटे तक मौन धारण कर धरने पर बैठी रही हैं। इसके बाद उन्होंने योगी सरकार पर निशाना था। उन्होंने कहा था कि यूपी में लोकतंत्र का चीर हरण हो रहा है। यूपी सरकार हिंसा फैला रही है।



Live Updates

  • 17 July 2021 12:37 PM GMT

    प्रियंका गांधी ने की संगठन निर्माण पर चर्चा 

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों एवं पूर्व जिलाध्यक्षों को संबोधित किया और संगठन निर्माण पर चर्चा की। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस में नई ऊर्जा कार्यकर्ता लाए हैं। चुनाव तक 24 घंटे काम करना है। मजबूती के साथ आगे बढ़िए। हर संघर्ष में कांग्रेसी आगे रहे हैं, जनता के साथ कार्यकर्ता खड़े रहं। जनता के मुद्दों के साथ और जनता की भावना से जुड़िए। इसके साथ ही नए लोगों को संगठन में जोड़िए। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुचाएं।








  • 17 July 2021 8:01 AM GMT

    लखीमपुर में प्रियंका गांधी बोली-


  • 17 July 2021 7:34 AM GMT

    प्रियंका गांधी: उनको दिख रहा है कि अत्याचार हो रहा है, उनको दिख रहा है कि महिलओं से अभद्रता हुई है, उनको दिख रहा है कि चुनावों में धांधली हुई है। ऐसे स्थानों के चुनाव रद्द कर पुनः चुनाव कराए जाने चाहिए।



  • 17 July 2021 6:21 AM GMT

    कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी लखीमपुर के पंसगवा ब्लॉक के सेमरा घाट पहुंची.

    ब्लाक प्रमुख चुनाव में योगी सरकर की क्रूरता महिला प्रत्यासी को नामांकन न करने देने की पीड़िता से श्रीमती गांधी कर रही वार्ता,महिला के परिवारजनों के अतिरिक्त हजारों कांग्रेसजन मौके पर मौजूद.

    प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू,राष्ट्रीय सचिव श्री धीरज गुर्जर,श्रीमती आराधना मिश्र मोना,श्री दीपक सिंह सहित सभी प्रमुख नेता मौजूद.

  • 17 July 2021 6:15 AM GMT

    लखीमपुर के पसगंवा पहुंची प्रियंका गांधी। ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में हिंसा और महिला उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं से मिलीं।

  • 17 July 2021 6:09 AM GMT

    प्रियंका गांधी गांव सेमरा जानीपुर ब्लाक पसगवां में सपा नेता क्रांति कुमार सिंह के आवास पर पहुंची। पसगवां ब्लाक चुनाव के नामांकन में महिला प्रत्याशी रीतू सिंह व प्रस्तावक अनीता के साथ अभद्रता का शिकार हुई महिलाओं से मिलने आई हैं।

    यहां भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात है। इस बीच आवास के अंदर घुसने को लेकर कांग्रेसियों व पुलिस में तीखी झड़प हुई।

  • 17 July 2021 5:53 AM GMT

    शनिवार को सुबह लखीमपुर के लिए रवाना हुईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। 

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story