×

Rampur News: प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे पर बोले नक़वी, कहा- राजनीतिक पर्यटन करते रहना चाहिए

रामपुर में मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि 'राजनीतिक पर्यटन करते रहना चाहिए क्योंकि कांग्रेस के पास अब कुछ रहा नहीं है।

Azam Khan
Report Azam KhanPublished By Shashi kant gautam
Published on: 18 July 2021 1:40 AM GMT
Mukhtar Abbas Naqvi hit back at Priyanka Gandhi and said that political tourism should be continued because Congress has nothing left now.
X

मुख्तार अब्बास नकवी: फोटो- सोशल मीडिया 

Rampur News: कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज रामपुर पहुंचे। रामपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि 'राजनीतिक पर्यटन करते रहना चाहिए क्योंकि कांग्रेस के पास अब कुछ रहा नहीं है। दूसरी तरफ ओवैसी पर पलटवार करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ लोग इंटरटेनमेंट के लिए भी होते हैं।

जनपद रामपुर में आज कैबिनेट मंत्री अल्पसंख्यक मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर पहुंचे, रामपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही जोशो खरोश के साथ अपने नेता का स्वागत किया। इस दौरान जनपद रामपुर के कई बड़े दिग्गज नेता भाजपा के मौजूद थे सभी ने फूल मालाओं से मुख्तार अब्बास नकवी का स्वागत किया।

राजनीतिक पर्यटन करते रहना चाहिए- नकवी

वहीं कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने आवास पर मीडिया से बात की। प्रियंका गांधी के लखनऊ के तूफानी दौरे पर सवाल किया तो इस पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 'पॉलिटिकल टूरिज्म यानी कि राजनीतिक पर्यटन जो है वह करते रहना चाहिए क्योंकि अभी कांग्रेस के पास कुछ रह नहीं गया है क्योंकि राजनीतिक पर्यटन भी जरूरी है।

रामपुर दौरे पर मुख्तार अब्बास नकवी: फोटो- सोशल मीडिया

कुछ लोग इंटरटेनमेंट के लिए भी होते हैं- नकवी

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के उत्तर प्रदेश में एंट्री से कितना राजनीतिक समीकरण बिगड़ेगा इस पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कुछ लोग इंटरटेनमेंट के लिए भी होते हैं इतना उत्तर प्रदेश के लोग ना तो इतने नादान हैं ना इतने बेवकूफ है जो इस तरह के इंटरटेनमेंट के लोग होते हैं उनको इस तरह से गंभीरता से लेंगे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story