×

रामपुर में इस प्राइवेट कंपनी ने लगाया Oxygen Plant, मुख्तार अब्बास नकवी ने किया शुभारंभ

रामपुर में आज कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तहसील बिलासपुर के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया।

Azam Khan
Report Azam KhanPublished By Ashiki
Published on: 18 July 2021 3:31 PM GMT
Mukhtar Abbas Naqvi
X

मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में Oxygen Plant का शुभारंभ किया

Rampur News: रामपुर में आज कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तहसील बिलासपुर के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। आपको बता दें कि ये ऑक्सीजन प्लांट प्राइवेट कंपनी की ओर से लगाया गया है। प्राइवेट कंपनी पूरे यूपी में इस तरह के 6 ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा। ये पहले ऑक्सीजन प्लांट का आज शुभारंभ हुआ है। बिलासपुर के लोगों को अब ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।

वहीं कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंच से अपनी स्पीच के दौरान कहा मैं सबसे पहले रेडिको खेतान, केपी सिंह को और उनकी पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने एक बहुत ही अच्छा और समाज की सेहत और सलामती को सुरक्षित करने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रबंध किया है। रेडिको खेतान की ओर से 6 ऑक्सीजन प्लांट सिर्फ उत्तर प्रदेश में लगाए जाएंगे, जिसमें आज पहले ऑक्सीजन प्लांट का आज बिलासपुर में शुभारंभ हुआ है।


मशहूर शायर मुनव्वर राणा के दिए गए बयान ओवैसी की मदद से अगर दोबारा योगी उत्तर प्रदेश के सीएम बनेंगे तो वे उत्तर प्रदेश छोड़ देंगे इस सवाल पर कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा जब चुनाव होता है तो चुनावी चौपाल पर कुछ मनोरंजक मानुस भी घूमते रहते हैं, तो इस तरह के मनोरंजन मानुस और पॉलिटिकल पर्यटन करने वालों के सवाल का जवाब देना उचित नहीं समझता हूँ, लेकिन इतना जरूर समझ लेना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की जनता गंभीर है और गंभीरता के साथ ही उत्तर प्रदेश के चुनाव में लोगों को चुनेंगे।

भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी उत्तर प्रदेश में दोबारा और यह जो मनोरंजन मानुस है जो इंटरटेनमेंट के प्राणी होते हैं यह लोगों को एंटरटेन करते रहेंगें आयेंगे और चले जाएंगे।

Ashiki

Ashiki

Next Story