Rampur News: भाजपा नेता बलदेव सिंह औलख ने कहा, नहीं मिला उन्हें मुसलमानों का वोट

Rampur News: उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने मीडिया से बात करते हुए दिया बड़ा बयान बलदेव सिंह ने कहा उन्हें मुसलमानों का वोट नहीं मिला, जबकि सरकार ने हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया है।

Azam Khan
Report Azam KhanPublished By Deepak Kumar
Published on: 12 March 2022 10:59 AM GMT
Rampur News UP Minister of State Baldev Singh controversial statement regarding Muslim voter in Rampur
X

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख। 

Rampur News: जनपद रामपुर (Rampur District) में विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के खाते में 3 और भाजपा के खाते में 2 सीटें गई जिसमें बिलासपुर विधानसभा से राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख (State Minister Baldev Singh Aulakh) ने दोबारा जीत दर्ज की। वहीं मिलक विधानसभा (milak assembly) से भाजपा प्रत्याशी राजबाला (BJP candidate Rajbala) ने भी दोबारा जीत दर्ज की। जीतने के बाद बलदेव सिंह औलख ने दिया विवादित बयान।

मुस्लिम वर्ग का वोट नहीं मिला है: राज्य मंत्री

राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख (State Minister Baldev Singh Aulakh) ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें एक वर्ग यानी मुस्लिम वर्ग का वोट नहीं मिला है, जबकि सरकार ने हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया है। वहीं, मीडिया से बात करते हुए राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख (State Minister Baldev Singh Aulakh) ने कहा कि हमने जो भी सरकार की योजनाएं थी, बिना भेदभाव के चाहे केंद्र सरकार (Central Government) की हो या राज्य सरकार (State Government) की हो उनको देने का काम किया है लेकिन एक वर्ग जो है वह नहीं चाहता वह इस पार्टी के विश्वास में आए हमने तो विश्वास करने की कोशिश करी।

भारतीय जनता पार्टी के फूल से हो सकती है एलर्जी: बलदेव सिंह

बलदेव (State Minister Baldev Singh Aulakh) ने कहा कि हमने तो अपने सहयोगी संगठन के मुस्लिम प्रत्याशी को स्वार से टिकट दिया। बलदेव सिंह औलख (State Minister Baldev Singh Aulakh) ने कहा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फूल से एलर्जी हो सकती है, लेकिन उस प्रत्याशी को भी नकारा। जितने भी मुस्लिम हैं उनकी आंखों पर साइकिल की पट्टी बंधी हुई है, ना उनको कोई विकास चाहिए, ना उनको और कुछ चाहिए, उनको सिर्फ चाहिए साइकिल और उनको अपनी जनसंख्या बढ़ाने का काम करना है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story