×

Rampur News: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ आक्रोश, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Rampur News: उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और साथ ही साथ राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की।

Azam Khan
Report Azam KhanPublished By Shashi kant gautam
Published on: 7 Jan 2022 7:29 PM GMT
Rampur News: Outrage among BJP workers against Punjab government over lapse in PM Modis security, Chief Ministers effigy burnt
X

रामपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका 

Rampur News: बीते दिनों पंजाब में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की रैली को लेकर पंजाब सरकार द्वारा हुई सुरक्षा चूक के कारण पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर (District Rampur) में भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) में पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ इस कदर आक्रोश है कि पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका (effigy of punjab chief minister burnt) और विरोध प्रदर्शन कर पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और साथ ही साथ राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की। प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब में जनसभा को लेकर जिस तरह से पंजाब मैं लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया जिसकी वजह से मोदी को बिना जनसभा किये वापस आना पड़ा है। इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

बात दें कि आज जनपद रामपुर के सैनी कॉलोनी माला रोड पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi) का पुतला आग के हवाले किया और पंजाब सरकार और कांग्रेस (Congress) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पंजाब सरकार को बर्खास्त किया जाए-भाजपा कार्यकर्ता

वहीं भाजपा कार्यकर्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को जनसभा करने नहीं दिया पंजाब सरकार ने। इसी को लेकर हम लोगों में आक्रोश है और आज हमने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका है और हमारी यह मांग है के पंजाब सरकार को बर्खास्त किया जाए और वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए ताकि ऐसी गलती दोबारा न हो।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story