×

UP Election 2022: भाजपा दो अंको में सिमट जायेगी, बोले सपा नेता किरणमय नन्दा

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सुनामी चलेगी और भाजपा 2 अंक में सिमट कर रह जाएगी।

Azam Khan
Report Azam KhanPublished By Shashi kant gautam
Published on: 23 Dec 2021 11:35 AM GMT
UP Election 2022: BJP will be reduced to two digits - Kiranmay Nanda
X

रामपुर: किरणमय नन्दा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सपा

UP Election 2022 Rampur News: 'मिशन 2022' हर राजनीतिक पार्टी का सपना है कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) में उसकी पार्टी का परचम लहराये उसी के तोड़ जोड़ में राजनीतिक पार्टियां ( UP political parties) जनता के बीच में जनता से संपर्क करने में जुट गई है। आज समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा (Kiranmay Nanda) रामपुर पहुंचे जहां पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया।

किरणमय नंदा ने सपा कार्यालय में एक जनसभा को संबोधित किया और आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022 ) के लिए रणनीति तैयार की। उन्होंने कहा इस चुनाव में भाजपा 2 अंकों में सिमट कर रह जाएगी और उन्होंने साथ ही साथ यह भी कहा कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने संविधान बचाने के लिए काम किया और यह लोग संविधान को तोड़ने के लिए काम करते हैं। किरणमय नंदा ने कहा आचार संहिता लगने के बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सुनामी आएगी।

कार्यकर्ताओं ने आजम खान जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए

जनपद रामपुर (District Rampur) में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय दारुल उलूम पर आज सुबह से ही जनपद की पांचों विधानसभाओं से कार्यकर्ताओं का आने का सिलसिला जारी था। उनके पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा समीक्षा बैठक के लिए रामपुर आ रहे थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नन्दा जैसे ही सपा कार्यालय दारुल उलूम पहुंचे वहां पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और जमकर आजम खान जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। किरणमय नंदा ने कार्यालय पर एक जनसभा को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। उसके बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने प्रेस वार्ता कर मीडिया से बात की।


आजम खान को फर्जी मामले लगाकर जेल में बंद कर दिया है-किरणमय नंदा

मीडिया से बात करते हुए किरणमय नंदा ने कहा मैं रामपुर आज आया हूं संगठन की समीक्षा करने के लिए 5 विधानसभा का कार्यकर्ता आज यहां पर जमा हुआ है। कार्यकर्ताओं का मैंने जोश देखा तो जोश देखकर मैं यह कह सकता हूं कि मुरादाबाद मंडल की 27 विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा और भाजपा बुरी तरह हारेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा आजम खान को फर्जी मामले लगाकर जेल में बंद कर दिया है 5 विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी जीता कर जनता इसका बदला लेगी।

पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सुनामी चलेगी-किरणमय नंदा

भाजपा की 'जन आशीर्वाद यात्रा' (BJP 'Jan Ashirwad Yatra') पर भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने चुटकी ली उन्होंने कहा इसका मीनिंग क्या है कि जनता का उनके प्रति कोई आशीर्वाद नहीं है जनता का भाजपा पर आशीर्वाद नहीं आएगा। जहां जहां अखिलेश जी जाते हैं वहां देखिए कितना जनता खड़ी होती है कितना लहर है, आचार संहिता लागू होने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सुनामी चलेगी और भाजपा 2 अंक में सिमट कर रह जाएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ के दिए गए बयान के पिछली सरकारें राम भक्तों पर गोली चलवाती थी और यह सरकार राम भक्तों को पुष्प वर्षा करती है। इस पर किरणमय नन्दा ने कहा उन्होंने मुलायम सिंह की सरकार की तरफ इशारा किया उन्होंने कहा मुलायम सिंह ने संविधान बचाने के लिए काम किया और यह सरकार चाहती हैं संविधान को तोड़ने के लिए।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story