×

Rampur news: कांग्रेस नेता का तीखा हमला, थाने बजरंग दल और RSS के लोग चला रहे, सपा भी है अपराधी गिरोह

Rampur News : रामपुर में आज कांग्रेस के जिला कार्यालय पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने सपा और भाजपा को आड़े हाथों लिया।

Azam Khan
Report Azam KhanPublished By Ragini Sinha
Published on: 25 Dec 2021 11:21 AM GMT
Rampur news: कांग्रेस नेता का तीखा हमला, थाने बजरंग दल और RSS के लोग चला रहे, सपा भी है अपराधी गिरोह
X

Rampur news : कांग्रेस अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम (State President of Congress Shahnawaz Alam) ने आज सपा (sp) पर जमकर वार किये और साथ ही साथ वह भाजपा (bjp) पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा इस सरकार में भाजपा से जुड़ी हुई महिलाएं ही सुरक्षित नहीं है तो आम महिलाओं की सुरक्षा क्या होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा इस वक्त थाने बजरंग दल (Bajrang Dal) और आरएसएस (RSS)के लोग चला रहे हैं। शाहनवाज़ आलम ने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ही अपराधी हैं, उन पर संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज थे। सपा पर निशाना साधते हुए कहा अपराधी गिरोह है समाजवादी पार्टी (samajwadi party) यह लोग चंबल के पुराने अपराधी रहे हैं। वह जनपद रामपुर में कांग्रेस के जिला कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता से मुखातिब थे।


जनपद रामपुर में आज कांग्रेस के जिला कार्यालय पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने सपा और भाजपा को आड़े हाथों लिया। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां बड़ी गर्मजोशी के साथ प्रचार प्रसार में लग गई है और जनता के बीच जाकर वोट की अपील कर रही है। वही, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक शाहनवाज आलम ने कहा इस सरकार में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो आप महिलाएं क्या सुरक्षित महसूस होंगी। हजरतगंज में दिन में दौड़ा दौड़ा कर लोगों को गोली मारी जा रही है और पूरे थाने एक तरफ से बजरंग दल और आरएसएस के लोग चला रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं इन पर खुद संगीन धाराओं में कई मामले रहे हैं ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं कि सत्ता में आने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने ऊपर ही लगे मुकदमे हटाए। शाहनवाज़ आलम ने कहा जब कमांडर ही अपराधी है तो पुलिस भी गुंडा गिरोह की तरह उसके लिए काम करेगी। उत्तर प्रदेश में पुलिस का इक़बाल खत्म हो गया और लॉ एंड ऑर्डर बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहा।


शिवपाल-अखिलेश की गठबंधन पर शाहनवाज आलम ने कहा अपराधी गिरोह है समाजवादी पार्टी यह लोग चंबल के पुराने अपराधी रहे हैं समाजवादी पार्टी कोई पॉलिटिकल पार्टी नहीं है जो इस पर बात की जाए वह अपराधियों का एक गिरोह है।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story