×

Shivpal Singh Yadav News: शिवपाल यादव ने आज़म खान को दिया पार्टी में आने का न्यौता

Shivpal Singh Yadav News in Hindi: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सपा सांसद आजम खान को दिया पार्टी में आने का न्यौता

Azam Khan
Published on: 27 Oct 2021 1:30 PM GMT
Shivpal Singh Yadav
X

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (फोटो-न्यूजट्रैक)

Shivpal Singh Yadav News in Hindi: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (Pragatisheel Samajwadi Party Lohia) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा (samajik parivartan rath yatra) आज रामपुर पहुंची। जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav Ki Taza Khbar) ने सपा सांसद आज़म खान को दिया अपनी पार्टी में आने का न्यौता (shivpal ne Azam ko diya party mein aane ka nyota) दिया। शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा हमने समाजवादी पार्टी से भी एलायंस करने को कहा है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की अगुवाई में होने वाली मऊ रैली में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) का नाम भी चर्चा में था लेकिन उन्होंने इस तरह की सूचना होने से इनकार किया। शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का दावा किया हालांकि वह इस सवाल का जवाब नहीं दे सके कि सेक्युलर वोटों के बंटवारे से आखिर किस का फायदा होगा।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (pragatisheel Samajwadi Party lohia) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा यह सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा (samajik parivartan rath yatra) सत्ता परिवर्तन के लिए निकली है और उत्तर प्रदेश के हर एक जिले में यह सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा निकाली जाएगी। इसलिए सत्ता का परिवर्तन जरूरी हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने जो भी वायदे किए थे उन्होंने एक भी वायदा पूरा नहीं किया। जो भी यहां सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे जेल में ठूस दिया जाता है, झूठे मुकदमे लगा कर। आज राजभर के साथ कई छोटे दल इकट्ठे होने थे इस पर जब मीडिया ने सवाल किया तो शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा, मुझे इस बारे में कोई सूचना नहीं है। सेकुलर वोटों का जो बंटवारा होगा उसका फायदा किसको मिलेगा। इस सवाल पर शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं सब सेकुलर पार्टियां और सब समाज विचार धारा की पार्टियां एक हो जाएं। ऐसा इसलिए चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी को हटाने में आसानी हो।


आजम खान के बारे में पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा, वे समाजवादी पार्टी में और हम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (pragatisheel Samajwadi Party lohia) में, लेकिन हमने जब भी बोला है उनके पक्ष में बोला है। उनके साथ बदले की भावना से काम किया जा रहा है। मीडिया ने सवाल किया कि क्या आजम खान को आप अपनी पार्टी में लेना चाहेंगे। इस पर शिवपाल यादव ने हंसकर कहा के आप बात कर लेना और हमको बता देना। मीडिया ने सवाल किया क्या आज़म खान को आप अपनी पार्टी में लेने के लिए तैयार हैं, तो इस पर शिवपाल यादव ने (shivpal ne Azam ko diya party mein aane ka nyota) कहा हां हम तैयार हैं।

शिवपाल यादव ने कहा हमारे साथ पूरे प्रदेश की जनता है, किसान गरीब जितने भी समाजवादी विचारधारा के लोग हैं सब मेरे साथ हैं। शिवपाल यादव ने साफ कहा कि जहां पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी होगी, उन्हीं की सरकार बनेगी और हमने समाजवादी पार्टी से भी प्रयास किया है कि वह गठबंधन करें और भारतीय जनता पार्टी को हटाएं। शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि हम गठबंधन में छोटे दल, बड़े दल और एक राष्ट्रीय पार्टी को भी साथ रखेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story