Rampur News: रामपुर में प्रियंका गांधी का मोदी पर निशाना, कहा- 16 हजार करोड़ के जहाजों से घूमते हैं पूरी दुनिया

Rampur News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज रामपुर पहुंची। प्रियंका गांधी ने चमरौआ विधानसभा के नगलिया आकिल गांव में एक जनसभा को संबोधित करते कहा कि मोदी के दो जहाजों की कीमत 16 हजार करोड़ की है जिससे वे पूरी दुनिया घूमते है।

Azam Khan
Report Azam KhanPublished By Deepak Kumar
Published on: 10 Feb 2022 3:36 PM GMT
Rampur News
X

Rampur News: रामपुर में प्रियंका गांधी

Rampur News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज रामपुर पहुंची जहां प्रियंका गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने चमरोआ विधानसभा (Chamroa Assembly) के नगलिया आकिल गांव में एक जनसभा को संबोधित किया और अपने विरोधियों पर जमकर बरसी। उन्होंने जनता को इस बार चुनाव में जगाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि जाति धर्म के नाम पर आपसे वोट लिया जाता है। उसके बाद आपको अगले 5 साल तक छोड़ दिया जाता है। आपकी बेरोजगारी की महंगाई की कोई बात नहीं करता। प्रियंका गांधी (Chamroa Assembly) ने कहा मोदी के दो जहाजों की कीमत 16 हजार करोड़ की है जिससे वे पूरी दुनिया घूमते है।

कांग्रेस प्रत्याशी अली युसूफ अली के लिए जनता से मांगे वोट

विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Election 2022) को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए जनता के बीच जा रहे हैं। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) रामपुर पहुंची। रामपुर पहुंचकर उन्होंने चमरोआ विधानसभा (Chamroa Assembly) के कांग्रेस प्रत्याशी अली युसूफ अली (Ali Yusuf Ali) के लिए जनता से वोट मांगे और नगलिया आकिल गांव में एक जनसभा को संबोधित किया।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने जनसभा को संबोधित करते कहा कि आपका वोट धर्म के नाम पर और जाति के नाम पर मिलने वाला है तो बताइए आप के लिए कोई काम क्यों करेगा। उनको तो मालूम है 5 साल बाद आएंगे जाति, धर्म की बातें करेंगे,सांप्रदायिक बातें करेंगे और आपका वोट उसको मिल जाएगा, काम की बात कौन कर रहा है तो मैं आपको यह बताने आई हूं कि काम की बात कांग्रेस पार्टी कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हर सरकार का हर नेता का हर राजनीतिक दल का धर्म होता है उससे बड़ा कोई धर्म नहीं होता है।

प्रियंका गांधी ने कहा है इस देश में 14000 करोड़ गन्ने का बकाया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दो हवाई जहाज 16,000 करोड़ के हैं जिससे पूरी दुनिया घूमते हैं। प्रधानमंत्री अमेरिका (America) गए रूस गए पाकिस्तान गए लेकिन अपने दरवाजे पर बैठे किसानों की समस्या सुनने एक बार नहीं गए।

कोई गर्मी निकालने की बात करता है तो कोई चर्बी निकालने की: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि शहीद किसानों के परिवारों से मिली हूं जिनको एक मंत्री के बेटे ने जीप से कुचल डाला। आज वह मंत्री कहां है वे मंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बराबर में मंच पर बैठता है उसका इस्तीफा नहीं मांगा। प्रियंका गांधी (Congress Priyanka Gandhi) ने कहा कि कोई गर्मी निकालने की बात करता है कोई चर्बी निकालने की बात करता है, लेकिन भर्ती कौन निकालेगा भर्ती की बात कोई नहीं करता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story