×

UP Election 2022: कैबिनेट मंत्री ने अखिलेश पर किया पलटवार, कहा- EVM विलाप मण्डली में चुनाव से पहले ही हाहाकार

UP Election 2022: रामपुर जनपद में राष्ट्रीय पोषण अभियान की दीप जलाकर कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुरुआत की यह अभियान पूरे सितंबर माह चलाया जाएगा। इस दौरान मुख़्तार अब्बास नकवी ने अखिलेश यादव पर EVM को लेकर पलटवार किया।

Azam Khan
Report Azam KhanPublished By Shashi kant gautam
Published on: 18 Sep 2021 11:53 AM GMT
Cabinet minister hits back at Akhilesh Yadav, says EVM lamentation in congregation even before elections
X

रामपुर: कैबिनेट मंत्री मुख्तारअब्बास नकवी

Rampur News: जनपद रामपुर( District Rampur) में आज पोषण अभियान का दीप जलाकर कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Cabinet Minister Mukhtar Abbas Naqvi) ने आगाज़ किया। राष्ट्रीय पोषण अभियान (national nutrition campaign) पूरे सितंबर माह चलाया जाएगा इस अभियान में गर्भवती महिलाएं और कुपोषित बच्चों को लेकर उनके खानपान उनके स्वास्थ्य को लेकर पूरे महीने अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में जल संचय राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख (Minister of State for Water Conservation Baldev Singh Olakh) सहित जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे। वही कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अखिलेश यादव के दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा ईवीएम (EVM) विलाप मण्डली में चुनाव की घोषणा से पहले ही हार की हाहाकार मची हुई है।

जनपद रामपुर में आज पोषण अभियान राष्ट्रीय पोषण अभियान सितंबर माह का पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। रामपुर के भारत गार्डन में कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे उन्होंने दीप जलाकर पोषण अभियान का आगाज किया। इस दौरान जिले के तमाम भाजपा पदाधिकारी और जिले का आला अधिकारी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री के साथ जल संचय राज्य मंत्री बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और कुछ कुपोषित बच्चों को पोषण आहार बांटे तो वही कुछ गरीब बेघर परिवारों को आवास का आवंटन प्रमाण पत्र भी दिए।

चुनाव की घोषणा से पहले ही हार का हाहाकार शुरू हो गया है-मुख्तार अब्बास नकवी

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिए गए बयान के आने वाले 2022 के चुनाव में ईवीएम और डीएम से बच के रहना इस पर कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार करते हुए कहा चुनाव की घोषणा से पहले ही हार का हाहाकार शुरू हो गया है। चुनाव की घोषणा से पहले ही ईवीएम विलाप मंडली अपनी हार का डिक्लेरेशन करने लगी है। इस बात की भूमिका बनाने लगी है इस बात की तैयारी करने लगी है चुनाव के बाद जो इनका का हश्र होगा उसके लिए इसका ठीकरा किसके सर फोड़ेंगे। इसीलिए अभी से इस तरह की भूमिका बन रही है।

कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि मुझे अभी तक याद नहीं कि कुपोषण के खिलाफ और पोषण के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए ऐसा कोई कार्यक्रम 2018 से पहले कभी हुआ हो। पहले दीवारों पर कुपोषण को मिटाने के लिए नारे लिख दिये जाते थे कुछ जगह अखबार में दे दिया जाता था।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story