×

Shahjahanpur News: झारखंड से लेकर यूपी-पंजाब में अफीम की तस्करी, शाहजहांपुर पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

शाहजहांपुर पुलिस को अफीम तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अफीम तस्करों के पास से 2 किलो अफीम बरामद की है।

Sanjay Srivastava
Report Sanjay SrivastavaPublished By Ashiki
Published on: 17 July 2021 10:48 AM GMT
Shahjahanpur arrested opium smugglers
X

पकड़े गये अफीम तस्कर और पुलिस 

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर पुलिस (Shahjahanpur Police) को अफीम तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय अफीम तस्करों के पास से 2 किलो अफीम (Opium) बरामद की है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने अफीम के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने अफीम तस्करों को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कटरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके से बड़े अफीम तस्कर गुजरने वाले हैं, जिसके बाद पुलिस ने उल्हासनगर रेलवे फाटक के पास घेराबंदी करके बरेली के रहने वाले केसरी और कल्लू को गिरफ्तार किया।


तलाशी लेने पर दोनों के पास से 2 किलो अफीम बरामद हुई। बरामद की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह झारखंड से अफीम खरीद कर उत्तर प्रदेश और पंजाब में इसकी सप्लाई करते थे।


आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ज्यादातर इनकी सप्लाई हाईवे के किनारे ढाबों पर होती थी। फिलहाल पुलिस अब इस नेटवर्क के खुलासे में भी जुट गई है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

सपा नेता की धमकी का वीडियो वायरल

शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि अगर हमारी सपा सरकार आई तो दिखाएंगे की गुंडई क्या होती है। उन्होंने कहा कि बीएसपी और बीजेपी पहले हमारी पार्टी को गुंडों की पार्टी बताती थी। उन्होंने कहा कि अगर हम गुंडई पर उतर आए तो फिर पता चलेगा कि हम क्या चीज हैं।

आपको बता दें कि कल समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन के दौरान तिलहर तहसील में सपा से पूर्व विधायक राजेश यादव ने विवादित बयान दिए हैं। उनका कहना है कि अगर हमारी समाजवादी पार्टी की सरकार आई तो दिखाएंगे की गुंडई क्या होती है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी अभी सत्ता में आई भी नहीं है, लेकिन उनके विधायक अभी से गुंडई की बात करने लगे हैं। वीडियो में साफ तौर पर पूर्व सपा विधायक राजेश यादव कह रहे हैं कि सरकार आने पर हम बताएंगे कि गुंडे क्या होती है। सरकार बनने पर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख की सभी सीटों पर सपा कब्जा करेगी। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Ashiki

Ashiki

Next Story