×

Shahjhanpur News: कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, भैंसा गाड़ी पर बैठ कर किया महंगाई का विरोध

आज शाहजहाँपुर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा भैंसा गाड़ी पर बैठ कर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कृषि कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

Sanjay Srivastava
Report Sanjay SrivastavaPublished By Deepak Raj
Published on: 10 Aug 2021 4:35 PM GMT (Updated on: 11 Aug 2021 12:52 AM GMT)
Congress leader protesting against BJP govt
X
भैंसा गाड़ी पर चढ़कर प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व  कार्यकर्ता

Shahjhanpur News: यूपी के शाहजहाँपुर में आज जिला कांग्रेस पार्टी ने भैंसा गाड़ी पर बैठ कर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कृषि कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में खाली सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष का कहना है कि यूपी और केंद्र सरकार हर मामले में फेल हो चुकी हैं।


भैंसा गाड़ी के द्वारा प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता

कांग्रेस पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता तिलहर तहसील पहुंचे

दरअसल कांग्रेस पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता तिलहर तहसील पहुंचे, जहां भैंस गाड़ी पर खाली सिलेंडर लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष का कहना है कि महंगाई चरम पर है। लोग बेरोजगार हैं और कृषि कानून किसान विरोधी है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। इसके चलते योगी और मोदी को अपने अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।


प्रदर्शन के दौरान तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता


कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता का कहना है कि बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और कृषि कानून के खिलाफ शाहजहांपुर जिला कांग्रेस पार्टी ने भैंस गाड़ी पर बैठ कर धरना प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में खाली सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। उनका यह भी कहना है कि यूपी और केंद्र सरकार हर मामले में फेल हो चुकी हैं। महंगाई चरम पर है, लोग बेरोजगार हैं, और कृषि कानून किसान विरोधी है। सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। इसके चलते योगी और मोदी को अपने अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story