×

UP Election 2022 : शाहजहांपुर में गरजे राजनाथ सिंह कहा- नफरत फैलाती है सपा-बसपा, राजीव गांधी का भी किया जिक्र

राजनाथ सिंह ने कहा, 'भारत का विभाजन नहीं होना चाहिए। हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भारतीयों का उत्पीड़न होता है। हम नागरिकता कानून बनाएंगे, ताकि पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वालों को भी यहां नागरिकता मिल सके।'

aman
Written By aman
Published on: 7 Feb 2022 9:28 AM GMT (Updated on: 7 Feb 2022 9:37 AM GMT)
rajnath singh visit shahjahanpur katra today
X

rajnath singh visit shahjahanpur katra today

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के पहले दो चरणों के मतदान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्‍टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में पार्टी के बड़े चेहरे जनसभा तथा जनसंपर्क तेज किए हुए हैं। इसी कड़ी में आज यानी सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) शाहजहांपुर (Shahjahanpur) के कटरा पहुंचे। यहां रक्षा मंत्री ने कटरा के मौजूदा विधायक और पार्टी प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह (Veer Vikram Singh) के समर्थन में जनसभा (public meeting) को संबोधित किया।

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा, 'कभी आज तक, केंद्र सरकार की बात हो या प्रदेश सरकार की किसी मंत्री या विधायक पर भ्रष्टाचार (Corruption) के दाग नहीं लगे। बीजेपी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। इसलिए लोग हम पर विश्वास करते हैं।'

'हम कानून बनाएंगे, ताकि मिले नागरिकता'

अपने भाषण के दौरान बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने कहा, 'भारत का विभाजन नहीं होना चाहिए। हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भारतीयों का उत्पीड़न होता है। हम नागरिकता कानून (citizenship law) बनाएंगे, ताकि पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वालों को भी यहां नागरिकता मिल सके।'

56 इन इंच के सीने ने भ्रष्टाचार दूर किया

प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ और केंद्र तथा राज्य सरकार के मिलकर सड़कों के जाल बिछाने पर राजनाथ सिंह बोले, पहले चारों धाम के दर्शन नहीं किए जा सकते थे। लेकिन, हमने सड़कों का जाल बिछाया। आज सब मुमकिन है। उन्होंने कहा, 'आजादी को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी और बसपा प्रदेश में नफरत फैलाने का काम करती हैं। राजनीति इंसाफ और इंसानियत पर होनी चाहिए।' इस दौरान रक्षा मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा, 'वो कहते थे, क्या करें 100 रुपए भेजते हैं लेकिन 15 पैसे ही खाते में योजनाओं के पहुंचते थे। लेकिन, 56 इंच के सीने ने यह भ्रष्टाचार को दूर करने का काम किया।'

भारत कोरोना संकट से भी निकल रहा

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, 'कोरोना का संकट काल हम सब ने देखा। अमेरिका जैसे देश भी आज इससे जूझ रहे हैं, लेकिन भारत इस संकट से भी निकल रहा है। भारत की वैक्सीन विदेशों में भी पहुंच रही है।' उन्होंने कहा, 'गरीबों के लिए विपक्षी पार्टी कहती थी सरकार ने कुछ नहीं किया। लेकिन प्रधानमंत्री ने महीने में दो बार खाद्यान्न देने का काम किया है। आज मुफ्त इलाज मिल रहा है। विश्व के किसी देश मे ऐसा नहीं हो रहा। लेकिन, विपक्ष को आज ये सब नहीं दिख रहा।

आज दुनिया भारत की आवाज कान खोलकर सुनती है

बीजेपी के सीनियर लीडर राजनाथ सिंह ने कहा, 'हाल के सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख बढ़ी है। आज भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है। जबकि, पहले ऐसा नहीं था। पुलवामा हमले के बाद हमने पाकिस्तान में घुसकर मारा। हमने संदेश दिया कि हमें छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं। हम इस पार भी मार सकते हैं और उस पार भी।'

कुछ लोगों को हमारे सैनिकों के मरने पर खुशी होती है

इस दौरान राजनाथ का की आवाज में सख्ती भी दिखी जब उन्होंने कहा, 'यहां कुछ लोगों को हमारे सैनिकों के मरने पर ख़ुशी होती है। कांग्रेस, सपा व बसपा को इसकी कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जितिन जैसों ने इन्हें सबक भी सिखा दिया है। जहां देश की बात आये तो सभी को साथ खड़े होना चाहिए।'

अब गुंडे बदमाश जेल में आराम कर रहे

उन्होंने कहा, 'यूपी को सशक्त बनाना होगा। अब गुंडे बदमाश जेल में आराम कर रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री माफिया पर बुलडोजर चला रहे हैं। जब कानून का शासन होगा तभी विकास भी होगा।' संबोधन के अंत में राजनाथ बोले, 'जहां प्रत्याशी सही नहीं होता है वहां प्रचार करने नहीं जाता हूं। आखिर मेरी भी कोई साख है। यहां के प्रत्याशी को जिता दीजिये।' जय श्री राम के नारे के साथ उन्होंने अपना संबोधन समाप्त किया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story