×

UP Elections 2022: जलालाबाद में अब तक नहीं जीती भाजपा, अखिलेश से नाराज़ SP विधायक शरदवीर सिंह करेंगे BJP का प्रचार!

Up Election 2022 : जलालाबाद विधानसभा सीट पर साढ़े तीन लाख से अधिक मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या दो लाख से अधिक और महिला वोटर्स की संख्या एक लाख 60 हजार से ज़्यादा है।

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Ragini Sinha
Published on: 13 Feb 2022 5:30 AM GMT
UP Elections 2022
X

जलालाबाद में अब तक नहीं जीती भाजपा (Social Media)

UP Election 2022 : 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Elections 2022) के दूसरे चरण का मतदान होगा। इसके लिये प्रचार पर रोक लगा दी गई है। इस चरण में 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों हेतु वोटर अपना प्रतिनिधि चुनने हेतु वोट देंगे। इसी में से एक सीट है, जलालाबाद विधानसभा सीट (Jalalabad Assembly Seat)। इस सीट के बारे में बात करें, तो यहां से अभी तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जीत नहीं नसीब हुई है। वहीं, इस बार लड़ाई टक्कर की नज़र आती हुई दिख रही है। आइये जानते हैं, इस सीट का पूरा इतिहास...

जलालाबाद विस क्षेत्र संख्या-132

किस पार्टी से कौन चुनावी मैदान में?

जलालाबाद विधानसभा (Jalalabad seat) क्षेत्र से इस बार भारतीय जनता पार्टी (Bjp candidate hari Prakash verma) ने अपने प्रत्याशी के तौर पर हरिप्रकाश वर्मा को उतारा है। वहीं, समाजवादी पार्टी (Samajwadi party)की ओर से नीरज मौर्य ताल (Niraj morya) ठोकेंगे। नीरज मौर्य पहले बीजेपी में थे, उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी जॉइन की थी। जिसके इनाम के तौर पर उन्हें यह सीट मिली है। इसी बात से नाराज़ होकर तीन बार के विधायक शरदवीर सिंह ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था।

  • भाजपा - हरिप्रकाश वर्मा
  • सपा - नीरज मौर्य
  • बसपा - अनुरुद्ध यादव
  • कांग्रेस - गुरमीत कौर

समाजवादी पार्टी के ख़िलाफ़ प्रचार करेंगे शरदवीर सिंह

क्या भाजपा जलालाबाद विधानसभा सीट पर खाता खोल सकेगी? यह सवाल सभी के ज़ेहन में घर कर गया है। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी को इस सीट पर मज़बूती ज़रूर मिलेगी। क्योंकि, इस क्षेत्र से तीन बार के विधायक शरदवीर सिंह का समाजवादी पार्टी ने टिकट काट दिया है। उनकी जगह यह टिकट नीरज मौर्य को दिया गया है। जिन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा छोड़कर, सपा में शामिल हुए थे। जिसके बाद, शरदवीर सिंह ने सपा से त्यागपत्र देते हुए, यह एलान कर दिया कि वह भाजपा में शामिल होकर, समाजवादी पार्टी को हराएंगे। और, अभी कुछ दिनों पहले ही शरदवीर ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।

विधानसभा चुनाव- 2017 के चुनावी परिणाम?

  • सामाजवादी पार्टी प्रत्याशी शरद वीर सिंह को 75326 यानी 36.16 प्रतिशत मत मिले थे। जिसकी वजह से वह सफल होने में कामयाब रहे।
  • दूसरे स्थान पर रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार को 66029 यानी 31.69 प्रतिशत वोट मिले।
  • तीसरा स्थान बहुजन समाजवादी पार्टी के नीरज कुशवाहा मौर्य ने 58337 यानी 28.00 प्रतिशत मत हासिल किया।

यादव, ठाकुर और कुशवाहा बिरादरी पार करेगी बेड़ा

जलालाबाद विधानसभा सीट पर साढ़े तीन लाख से अधिक मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या दो लाख से अधिक और महिला वोटर्स की संख्या एक लाख 60 हजार से ज़्यादा है। इस सीट पर यदि जातीय समीकरण की बात करें, तो यहां से सबसे ज़्यादा बार ठाकुर विधायक चुने गए हैं। वहां, कुशवाहा समाज के लोगों का भी गहरा प्रभाव पड़ता है। विधानसभा चुनाव- 2022 में वही प्रत्याशी जीत दर्ज कर पाएगा, जिसके साथ कुशवाहा, ठाकुर और यादव जाति के लोगों का मत होगा।

◆ कुल मतदाता-361781

पुरुष -201648

महिला -160133

इस सीट से कब, किस पार्टी के प्रत्याशी को मिली जीत?

जलालाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर, बाक़ी सभी पार्टियों ने जीत दर्ज की है। अब तक पांच बार कांग्रेस, 4 बार सपा और दो बार बसपा के प्रत्याशी जीतने में सफल हुए हैं। लेकिन, इस बार समाजवादी पार्टी के विधायक शरदवीर सिंह के भाजपा में शामिल होने से, यहां बेशक़ बीजेपी को मज़बूती मिलेगी।


वर्ष-------- पार्टी--------प्रत्याशी


• 1952 ----- कांग्रेस ----- रामगुलाम सिंह

• 1957 ----- निर्दलीय ----- हरदयाल सिंह

• 1962 ----- कांग्रेस ----- केशव चंद्र सिंह

• 1969 ----- कांग्रेस ----- केशव चंद्र सिंह

• 1967 --- भारतीय जनसंघ ---- दल सिंह

• 1974 ---- भारतीय जनसंघ ---- दल सिंह

• 1977 ----- निर्दलीय ------ कन्हाई सिंह

• 1980 ----- कांग्रेस ----- उदयवीर सिंह

• 1985 ---- कांग्रेस ----- उदयवीर सिंह

• 1988 ---- जनता दल ----- राममूर्ति सिंह वर्मा

• 1991 ---- जनता पार्टी ----- राममूर्ति सिंह वर्मा

• 1993 ------- सपा -------- राममूर्ति सिंह वर्मा

• 1996 ----- सपा ----- शरद वीर सिंह

• 2002 ------ सपा ----- शरद वीर सिंह

• 2007 ----- बसपा ----- नीरज कुशवाहा

• 2012 ----- बसपा ----- नीरज कुशवाहा

• 2017 ------ सपा ----- शरद वीर सिंह

BJP - Hariprakash Verma, SP - Neeraj Maurya, BSP - Anurudh Yadav, Congress - Gurmeet Kaur, UP Elections 2022, Jalalabad assembly seat, bjp not won Jalalabad seat, akhilesh yadav, SP MLA Sharadveer Singh, Sharadveer Singh will campaign for BJP, Up election 2022 latest news, congress, bjp, congress ka bjp par hamla, bjp government, yogi Adityanath government, priyanka gandhi, up election 2022 result date, up election 2022 yogi, up election 2022 astrology, up election 2022 chances, up election 2022 date, up election 2022 announcement, who will win up election 2022 quora, up election 2022 date hindi, up election 2022 opinion poll ndtv, up election 2022 quint, up election 2022 india, rss on up election 2022, up election 2022 twitter, up election 2022 com, up election 2022 trends, up election 2022 group discussion, up election 2022 election date, up election 2022 samajwadi party, up election 2022 bjp, up election 2022 youtube, up election 2022 tentative date, up election 2022 forecast, up election 2022 seats, who win up election 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story