×

Sitapur News: सभी भारतीय हिंदू, पंडित वही जो विद्वान है: मोहन भागवत

Sitapur News: सीतापुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने जोर देते हुए कहा कि सभी भारतीय हिंदू हैं। कहा कि जो विद्वान है वही पंडित है। पूर्व में उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।

Sami Ahmed
Report Sami Ahmed
Published on: 20 Feb 2023 12:17 PM GMT (Updated on: 20 Feb 2023 12:22 PM GMT)
Bhagwat said in Sitapur – All Indian Hindus, Pandit is the one who is scholar
X

सीतापुर में बोले भागवत- सभी भारतीय हिंदू, पंडित वही जो विद्वान है: Photo- Social Media

Sitapur News: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को सीतापुर पहुंचे। करीब 12 बजे संघ के विभाग कार्यवाह कृष्ण कुमार प्रजापति के घर गये। भोजन के बाद वहां विश्राम भी किया। इस दौरान उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सभी भारतीय हिंदू हैं। कहा कि जो विद्वान है वही पंडित है। पूर्व में उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। भागवत के आगमन के दौरान बरेली से सीतापुर तक सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रखी। दौरे के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। डीएम व एसपी सहित आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। संघ प्रमुख ने प्रांत, जिला व नगर टोली के पदाधिकारियों से मुलाकात भी की।

मोहन भागवत से हुई बातचीत को साझा करते हुए विभाग कार्यवाह कृष्ण कुमार प्रजापति ने बताया सामाजिक समरसता को देखते हुए कार्य को आगे बढ़ाएं। क्योंकि हमारा शताब्दी वर्ष आने वाला है उसी के दृष्टिगत हमारा संघ कार्य कर कर रहा है। सभी लोग हिंदू हैं। किसी ने भी अपना धर्म परिवर्तन कर लिया और वह दूसरे धर्म में चले गए हैं। लेकिन वह सभी लोग हिंदू हैं।

बताया कौन है असली पंडित

पंडितों के बयान पर मोहन भागवत ने कहा कि जो विद्वान है वही पंडित है। उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। पंडित जाति से नहीं होता है। वेदों का जो ज्ञाता है वही पंडित है। संघ प्रमुख ने कहा कि हिंदू से किसी को खतरा नहीं है। हिंदू राष्ट्र था तो विश्व गुरु था। भारत में जैसे-जैसे दूसरे धर्म बढ़े, वैसे वैसे पतन किया गया।

खूब पसंद आई मशरूम की सब्जी

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जिला कार्यवाह कृष्ण कुमार प्रजापति के घर पर भोजन और विश्राम के बाद 3 घंटे रुके। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने सादा भोजन किया। खाने में उन्हें सबसे ज्यादा मशरूम की सब्जी को पसंद आई। मोहन भागवत के प्रवास के दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story