×

आरएसएस की बड़ी पहल, रायबरेली में आश्रय केंद्र शुरू, दवा और भोजन की व्यवस्था

कोरोना वायरस महामारी के बीच रायबरेली में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा एक आश्रय केंद्र स्थापित किया गया है।

Narendra Singh
Reporter Narendra SinghPublished By Shreya
Published on: 6 May 2021 3:34 PM GMT
आरएसएस की बड़ी पहल, रायबरेली में आश्रय केंद्र शुरू, दवा और भोजन की व्यवस्था
X

आश्रय केंद्र के लिए पूजा करते लोग (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रायबरेली: कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी के बीच डिप्टी सीएम के प्रभार वाले जिले रायबरेली (Raebareli) में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) संगठन द्वारा एक आश्रय केंद्र स्थापित किया गया है। जिसका उद्देश्य जिला अस्पताल आने वाले मरीजों के तीमारदार और राहगीरों को रोकने और उनके भोजन की व्यवस्था करना है।

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) संगठन द्वारा सामाजिक हितों की रक्षा और आपदा के समय हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाता रहा है। इसी क्रम में संगठन द्वारा एक आश्रय केंद्र स्थापित किया गया। केंद्र का उद्घाटन हवन पूजन के साथ किया गया। बताया जा रहा है कि संघ के 6 कार्यकर्ता 24 घंटे बारी-बारी से इस आश्रय केंद्र में व्यवस्थाओं को देखेगी।

केंद्र का उद्घाटन करते लोग (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

केंद्र में भोजन और रुकने की व्यवस्था

इस बारे में जिला विभाग प्रचारक डॉ अवधेश ने बताया कि संघ का उद्देश्य सामाजिक सरोकार को बनाए रखते हुए महामारी के इस दौर में आम जनमानस की मदद करना है। उन्होंने बताया कि इस आश्रय केंद्र में भोजन और रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। भोजन और सुबह नाश्ता के साथ काढ़ा भी दिया जायेगा और भोजन की भी व्यवस्था भी किया जायेगा।

लोगों के लिए दवा की भी व्यवस्था (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कोरोना के प्रति किया जाएगा जागरूक

आश्रय केंद्र में रुकने वाले लोगों को रोज योग प्रशिक्षण डॉ रवि प्रताप के द्वारा दिया जाएगा। साथ ही डॉ राजीव सिंह की तरफ से कोरोना जागरूकता के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवा भी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में आर एस एस के जिलाध्यक्ष गया प्रसाद शिवेंद्र सिंह, डॉ राजीव सिंह, सदर कोतवाल अतुल सिंह विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं संघ डॉ अवधेश कुमार, विजय रस्तोगी और कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल रहे। सदर कोतवाली क्षेत्र के आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Shreya

Shreya

Next Story