×

गाय का कटा सिर मिलने से मचा हडकंप, हिंदू संगठनों ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

नौचंदी थाना क्षेत्र में शनिवार (8 अप्रैल) को गाय का कटा सिर मिलने से हडकंप मचा। सूचना मिलते ही पहुंचे हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाते हुए शांत कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद गाय के सिर को गड्ढा में दबा दिया गया। हिंदु संगठन के कार्यकर्ताओ ने अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

priyankajoshi
Published on: 8 April 2017 2:55 PM GMT
गाय का कटा सिर मिलने से मचा हडकंप, हिंदू संगठनों ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
X

मेरठ : नौचंदी थाना क्षेत्र में शनिवार (8 अप्रैल) को गाय का कटा सिर मिलने से हडकंप गया। सूचना मिलते ही पहुंचे हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाते हुए शांत कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद गाय के सिर को गड्ढा में दबा दिया गया। हिंदु संगठन के कार्यकर्ताओ ने अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

क्या है मामला

-शनिवार को कुछ लोगों ने नौचंदी के पटेल मंडप के निकट एक गाय का सिर पड़ा देखा।

-घटना की जानकारी बीजेपी के वार्ड अध्यक्ष विनय गुप्ता को दी।

-वहीं हिंदु युवा वाहिनी के मंडल सहसंयोजक प्रतीक शर्मा और महानगर अध्यक्ष आशीष ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच गए और हंगामा किया।

-मौके पर पुलिस भी पहुंची और गाय के सिर को गड्ढे में दबाने के लिए कहा।

-इसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भड़क गए।

-एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुुंचे।

-उन्होंने गोकशी करने वालों को पता लगकार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

-इसके बाद सबकी सहमति से सिर को कपड़े में लपेटकर उसे गड्ढे में दबवाया गया।

-हिंदु युवा वाहिनी के आशीष ठाकुर ने अज्ञात के खिलाफ गोकशी की तहरीर दी है।

-नौंचदी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story