×

डांसिंग कार को घेरा तो तमंचा दिखाकर भागे लड़के, दोबारा दिखने पर हंगामा

Newstrack
Published on: 5 Feb 2016 11:20 AM GMT
डांसिंग कार को घेरा तो तमंचा दिखाकर भागे लड़के, दोबारा दिखने पर हंगामा
X

कानपुर: गोविंद नगर थाना क्षेत्र के नौरैया खेड़ा इलाके में गुरुवार को एक शादी समारोह चल रहा था। पंडाल के बहार एक सफेद रंग की स्कॉर्पियों खड़ी थी। इसमें चार लड़के और लड़की आपत्तिजनक हालत में थे। कुछ लोगों ने जब उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो युवक तमंचा दिखाकर फरार हो गए। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा सका।

फिर दिखे तो लोगों ने पकड़ा

-शुक्रवार दोपहर जब क्षेत्रीय लोगों ने उस डांसिंग कार देखा तो लोगों ने दौड़ा लिया।

-कार सवार युवक एक लोहे के कारखाने में घुस गए। यहां कार सवार युवकों ने पीछा कर रहे लोगों से हाथापाई की।

-मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।

-इसके बाद बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने गोविंद नगर थाने का घेराव किया।

धरने की चेतावनी

-गोविंद नगर विधानसभा सचिव गुड्डू ने बताया कि स्कॉर्पियो मालिक पेट्रोल पंप के पास दिखी।

-जिस फैक्ट्री में स्कॉर्पियो गई वह आदित्य चौधरी की है।

-गाड़ी में बैठा लड़का रात में तमंचा दिखा कर भागा था। कार में डंडे, बियर की बोतलें भी थीं।

-सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी।

क्या कहती है पुलिस

गोविंद नगर थानाध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।

Newstrack

Newstrack

Next Story