×

औरैया: ईंट से कुचलकर महिला की निर्मम हत्या, शव देखकर कांप जाएगी रूह

जिला मुख्यालय के पीछे थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम लालपुर गांव में बुधवार की सुबह महिला के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर उसका शव एक झोपड़ी में पड़ा पाया गया।

Roshni Khan
Published on: 13 Jan 2021 7:31 AM GMT
औरैया: ईंट से कुचलकर महिला की निर्मम हत्या, शव देखकर कांप जाएगी रूह
X
औरैया: ईंट से कुचलकर महिला की निर्मम हत्या, शव देखकर कांप जाएगी रूह (PC: social media)

औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में एक खाली पड़ी झोपड़ी में बुधवार की सुबह महिला का रक्तरंजित शव पड़ा पाया गया। जिसकी सूचना लोगों द्वारा थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गई और उन्होंने शीघ्र घटना का खुलासा किए जाने के अधीनस्थों को निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:UP: विधान परिषद के लिए सपा ने अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया

महिला के पति अरविंद दोहरे ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया

जिला मुख्यालय के पीछे थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम लालपुर गांव में बुधवार की सुबह महिला के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर उसका शव एक झोपड़ी में पड़ा पाया गया। महिला के पति अरविंद दोहरे ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 5 बजे उसकी पत्नी सरिता शौच क्रिया जाने की कहकर घर से निकली थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो उसने पत्नी की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली इस पर वह घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक खाली पड़ी झोपड़ी में गया।

मृतका के पति ने बताया इसके बाद उसने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी

जहां पर उसकी पत्नी सरिता का रक्तरंजित शव पड़ा पाया। मृतका के पति ने बताया इसके बाद उसने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना पुलिस ने बताया महिला की ईंटों से कुचलकर हत्या की गई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने फॉरेंसिक टीम को जानकारी जुटाए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा हत्यारे की गिरफ्तारी किए जाने के लिए टीमें गठित कर दी है।

auraiya-matter auraiya-matter (PC: social media)

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लालपुर गांव के रहने वाले अरविंद दोहरे की पत्नी सरिता रोजाना की घर के सभी काम काज निपटा कर सो गई और सुबह करीब 5 बजे के आसपास उसने अपने पति से कहा कि वह शौच के लिए जा रही है। इसके बाद जब काफी देर तक महिला घर नहीं लौटी तो उसके पति द्वारा उसकी तलाश शुरू की गई।

ये भी पढ़ें:बॉलीवुड ड्रग्स पहुंचा राजनीति तक, कैबिनेट मंत्री के दामाद तलब, NCB करेगी पूछताछ

घर से 50 मीटर दूरी पर छप्पर के बने घर के अंदर सरिता का शव पड़ा मिला

पति ने बताया कि घर से 50 मीटर दूरी पर छप्पर के बने घर के अंदर सरिता का शव पड़ा मिला। ईंट से कुचलकर की गई निर्मम हत्या के बाद पति अरविंद दोहरे ने बताया कि अचानक घर से लापता हुई पत्नी को कई घंटे खोजा गया। जिसके बाद उसका रक्तरंजित शव 50 मीटर दूरी पर पड़ा हुआ मिला। एसपी अपर्णा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट- प्रवेश चतुर्वेदी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story