×

Azamgarh News: तहसीलदार सदर ने दिखाई दरियादिली, गरीबों के चेहरे पर लाई खुशहाली

Azamgarh News: आजमगढ़ के सदर तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी ने गरीब दिव्यांग चाय बेचने वालों को कंबल दिए। कंबल पाकर गरीब के चेहरे पर ख़ुशी छलक पड़ी। और उसके आंखों से आंसू निकलने लगे।

Azamgarh Saurabh Upadhyay
Published on: 2 Jan 2023 12:24 PM GMT
Sadar Tehsildar distributed blankets to the poor in severe cold in Azamgarh
X

आजमगढ़: सदर तहसीलदार ने भीषण ठंड में गरीबों को बांटे कम्बल

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश में इस वक्त लगातार ठंडी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, राहगीरों की हाड़ ठंडी से कांप जा रही है। जहां जरूरतमंदों को सामाजिक संगठनों के लोग और राजनैतिक दलों के लोग जिनको सामने का चुनाव लड़ना है, वह अपने अपने क्षेत्र के लोगों को कंबल वितरित कर रहे हैं, सन 2023 के प्रथम दिन कार्यालय दिवस में जहा फरियादियों और कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाने वालों की संख्या आज सबसे ज्यादा थे।

आजमगढ़ जनपद के जिला मुख्यालय से सटे सदर तहसील में फरियादी और वाद कारियों का हुजूम उमड़ पड़ा था इसी दौरान आजमगढ़ जनपद के सदर तहसील के तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी अपने वाहन से उतर कर अपने कार्यालय जा रहे थे कार्यालय जाते वक्त उनकी निगाह एक दिव्यांग पर पड़ी जो रोजी रोटी के लिए लोगों का चाय बेचने का काम कर रहे थे लेकिन उनका पूरा शरीर ठंड से कांप रहा था।

तहसीलदार इंसानियत और मानवता का परिचय दिया

इंसानियत और मानवता का परिचय देते हुए तहसीलदार ने तुरंत गर्म कंबल मंगाया और उस गरीब दिव्यांग चाय बेचने वालों को कंबल दिए। कंबल पाकर गरीब के चेहरे पर ख़ुशी छलक पड़ी। और उसके आंखों से आंसू निकलने लगे। गरीब दिव्यांग चाय बेचने वाले ने कहा कि हमारे जीवन में पहली बार ऐसा अधिकारी मिला जो इंसानियत और मानवता गरीबों के लिए दिखाया।

चंदभान और भास्कर कंबल पाकर खुशी से झूमने लगे

वहीं तहसीलदार न्यायालय में अपने मुकदमे के लिए आए चंद्रभान और भास्कर ठंडी के हिसाब से कम कपड़े पहने हुए थे उनको भी सदर तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी ने तुरंत कंबल दिया। चंदभान और भास्कर कंबल पाकर खुशी से झूमने लगे। उन्होंने कहा कि हम लोग काफी दिनों से सदर तहसील का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हमारे जीवन में पहली बार इस तरह का अधिकारी देखने को मिला जिसके अंदर इंसानियत और मानवता रोम रोम में भरी है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story