सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे अधिकारी: साध्वी गीता प्रधान

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान ने शुक्रवार को रामपुर जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक की.

Azam Khan
Report Azam KhanPublished By Satyabha
Published on: 2 July 2021 12:23 PM GMT (Updated on: 2 July 2021 1:27 PM GMT)
सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे अधिकारी: साध्वी गीता प्रधान
X

कार्यकर्ताओं के साथ साध्वी गीता प्रधान 

रामपुर: उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान (Sadhvi Geeta Pradhan) शुक्रवार को रामपुर (Rampur) पहुंची। यहां उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। मीडिया से बात करते हुए साध्वी गीता ने कहा कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, लेकिन अधिकारी सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे है।

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान शुक्रवार को अपने लाव लश्कर के साथ जनपद रामपुर पहुंची. कार्यकर्ताओं द्वारा उनका बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उसके बाद साध्वी गीता प्रधान ने एपीजे अब्दुल कलाम गेस्ट हाउस पहुंच कर जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बहुत ही कम अधिकारी पहुंचे थे, जिस पर साध्वी गीता प्रधान ने अपनी नाराजगी भी जताई।

'अधिकारियों की मानसिकता सपा-बसपा जैसी'

साध्वी गीता प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार तो बहुत अच्छा काम कर रही है, लेकिन अधिकारियों की मानसिकता अभी भी सपा-बसपा जैसी हमको लग रही है। जिस तरह से हमने यहां बैठक में अधिकारियों को बुलाया था, उस तरह से अधिकारी यहां उपस्थित नहीं हुए। जब अधिकारी उपस्थित नहीं होंगे, तो फिर जनता की समस्याएं कैसे दूर होंगी। उन्होंने कहा कि 'जो अधिकारी नहीं आए हैं हम उसका संज्ञान लेंगे और उनके खिलाफ लेटर जारी करेंगे।' सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है अधिकारी इस सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं यह बर्दाश्त नहीं होगा।

'सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंच रहा'

साध्वी गीता ने कहा कि 'हमने इसीलिए आज यहां ये बैठक बुलाई थी कि सरकार जो गरीबों के लिए योजनाएं चला रही है, उन योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंच रहा है। नहीं पहुंच रहा उसी के लिए मैं आज यहां उपस्थित हुई हूं।'स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ सफाई मैं काफी सुधार हुआ है। उसके अलावा जहां जो कमी पाई जा रही है, उसे पूरा किया जा रहा है।

'हमारा काम संगठन के लिए कार्य करना'

शाहबाद विधानसभा के टिकट के सवाल पर साध्वी गीता प्रधान ने कहा यह संगठन का निर्णय हो सकता है। हम तो छोटे से कार्यकर्ता हैं और हमारा काम संगठन के लिए कार्य करना है। साध्वी गीता ने कहा कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है और 2022 में दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी।

Satyabha

Satyabha

Next Story