×

Muzaffarnagar News: 72 हूरों के चक्कर मे हिंदुस्तानी बेटियों के टुकड़े-टुकड़े किये जा रहे हैं, साध्वी प्राची का विवादित बयान

Muzaffarnagar News: विश्व हिंदू परिषद की नेता फायर ब्रांड विहिप नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि 72 हूरों के चक्कर मे हिंदुस्तानी बेटियों के टुकड़े-टुकड़े किये जा रहे हैं।

Amit Kaliyan
Published on: 29 Nov 2022 11:50 AM GMT
X

मुजफ्फरनगर: साध्वी प्राची का विवादित बयान कहा हिंदुस्तानी बेटियों के टुकड़े-टुकड़े किये जा रहे हैं

Muzaffarnagar News: विश्व हिंदू परिषद की नेता फायर ब्रांड विहिप नेत्री साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा की तरह चर्चा में हैं। मुज़फ्फरनगर कोर्ट (Muzaffarnagar Court) में कवाल कांड की तारीख पर पहुँची साध्वी प्राची ने श्रद्धा हत्याकांड को लेकर जमकर भड़ास निकाली और मीडिया से बात करते हुए बताया कि जो श्रद्धा मर्डर केस (shraddha murder case) हुआ है, इससे हिंदुस्तान के हर नागरिक का दिल दहल गया है क्योकि कोई इन्सान ऐसा कैसे कर सकता है किसी मानव में इतनी क्रूरता कैसे हो सकती है।

कितनी बेरहमी से 35 टुकड़े किये और जंगल में फेंक कर 6 महीने तक घूमता रहा। पता चला है कि जिसने श्रद्धा के 35 टुकड़े किये वो कह रहा है कि मुझे कोई गम नही है, फांसी भी हो जाये ऊपर जाकर 72 हूरें मिलेंगी।

72 हूरों के चक्कर मे हिंदुस्तानी बेटियों के टुकड़े-टुकड़े

इन 72 हूरों के चक्कर मे हिंदुस्तानी बेटियों के टुकड़े-टुकड़े किये जा रहे हैं। कभी ये फ्रिज में मिलती हैं, कभी बोरे में मिलती है। 72 हूरों का पाठ पढ़ाने वाली इस आसमानी किताब पर प्रतिबंध लगना चाहिए, हर हिंदुस्तानी को आवाज उठानी चाहिए। लिव इन रिलेशनशिप जैसे काले कानून पर भी रोक लगनी चाहिए। क्योंकि इसके कारण ही बेटियों के 35 टुकड़े हो रहे हैं। जिस कांग्रेस ने देश के टुकड़े करने का काम किया है, वो आज देश जोड़ने की बात कर रही है ये एक सपना सा है।

इनको उनकी भाषा में जवाब दो- साध्वी प्राची

साध्वी प्राची ने कहा कि इसीलिए मैं कहती हूं कि हिंदुओं एक हो जाओ। कान खोल कर सुन लो, इनको उनकी भाषा में जवाब दो। जो इनको समझ आती है। आफताब ने जहां श्रद्धा के 35 टुकड़े किए तो उसके 500 टुकड़े करो, तभी अगले दिन कोई निधि गुप्ता मरी हुई नहीं मिलेगी। साध्वी ने हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़कों से दोस्ती और प्यार करने को सख्त मना किया, साथ ही हर मां-बाप को भी अपनी बेटी पर नजर रखने की भी हिदायत दी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story