×

Sahara India: सहारा में पैसा निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर, सुब्रत रॉय पड़ गए मुश्किल में

Sahara India Investor Refund : यूपी के मेरठ में सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत राय और अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। बता दें हाल ही में SEBI ने सहारा ग्रुप पर जुर्माना लगाया था।

Krishna Chaudhary
Published on: 28 July 2022 2:56 AM GMT
Subrata Roy
X

Subrata Roy (Image Credit : Social Media)

Sahara India Latest Update : सहारा इंडिया (Sahara India) में पैसा लगाने वालों की तादात करोड़ों में है। अगर आप भी उन निवेशकों में हैं जिन्होंने अपने जीवन की गाढ़ी कमाई इस कंपनी में लगा दी तो आपका इस खबर से अपडेट रहना जरूरी है। सहारा में निवेश करने वाले अधिकतर लोग आज की तारीख में दर-दर की ठोंकरें खा रहे हैं। उन्हें नहीं पता कि जिस अरमान से उन्होंने अपने खून-पसीने से कमाई रकम को यहां लगाया था, भविष्य में उसे वापस पा पाएंगे भी या नहीं।

सहारा इंडिया ने तो हाल में अखबारों में एक विज्ञापन देकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की है। कंपनी ने सेबी (SEBI) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके 25 हजार करोड़ रूपये उसके पास हैं, फिर वह निवेशकों का पैसा नहीं लौटा रहा है। जिस पर सेबी ने कहा कि दस्तावेजों और रिकॉर्ड में निवेशकों का डाटा ट्रेस न हो पाने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है।

सहारा इंडिया पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा

सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy) और कंपनी के 10 बड़े अधिकारियों के विरूद्ध मेरठ के ब्रह्मपुड़ी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि 25 लाख 5 हजार रूपये का निवेश किया गया था। मगर समय होने के बाद पैसा वापस नहीं लौटाया गया। राजेश्वरी गोयल नामक एक निवेशक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसने 2014 में उपरोक्त रकम सहारा इंडिया में निवेश किया था। उस हर साल 25 हजार रूपये ब्याज के तौर पर मिलने और पांच साल बाद मूल राशि वापस लौटाने की बात कही गई थी। साल 2019 तक यानी पांच तक उसे 25 हजार रूपये मिले लेकिन अब मूल राशि नहीं लौटाई जा रही है। शिकायतकर्ता ने कहा कि हमने सहरा के अधिकारियों से कई बार इस संबंध में चर्चा की लेकिन पैसे नहीं लौटाए गए।

बता दें कि सेबी अभी तक 17,526 एलिजिबल बॉन्डहोल्डर्स को 138.07 करोड़ रूपये रिफंड कर चुका है। आगे के रिफंड के लिए सुप्रीम कोर्ट से डायरेक्शन मांगा गया है। इन अदालती चक्कर में सहारा इंडिया का आम निवेशक पिस रहा है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story