×

Saharanpur News: सहारनपुर में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में सात लोग घायल, SC-ST एक्ट का मुकदमा दर्ज

Saharanpur News: मामूली विवाद में दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे बरसाए। जिसमें दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

Jugul Kishor
Written By Jugul Kishor
Published on: 7 March 2023 3:53 AM GMT
Saharanpur News
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Saharanpur News: सहारनपुर जनपद में मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद में दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे बरसाए। जिसमें दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ एसी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दोनों पक्षों में आधे घंटे चला खूनी संघर्ष

जानकारी के मुताबिक थाना फतेजपुर के गाव खुजनावर और माजरी गांव के दो बच्चे बाइक से आ रहे थे। उसी दौरान दलित पक्ष के बच्चे की टक्कर मुस्लिम पक्ष के बच्चे से हो गयी। दोनों नीचे गिर गये। दोनों में कहासुनी शुरू हो गयी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। दोनों युवकों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर आ गए और एक दूसरे पर टूट पड़े। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष चला। जिसमें दलित पक्ष के विशाल, रोहित, ममता, मोहित, अंकित और मुस्लिम पक्ष के मुख्तियार व शराफत घायल हो गये।

एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि दलित पक्ष से मुखमाल की तहरीर पर अहतशाम, शऱाफत, कासिम और मुख्तियार के खिलाफ एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story