×

नशे के कारोबार में लिप्त युवक को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

उत्तर प्रदेश का सहारनपुर भी पंजाब की तर्ज पर उड़ता सहारनपुर बनता जा रहा है।

Neena Jain
Published on: 12 Jun 2021 4:54 PM GMT
Saharanpur
X

नशे के कारोबार में लिप्त युवक को कॉलोनी वासियों ने पुलिस के हवाले किया (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश का सहारनपुर भी पंजाब की तर्ज पर उड़ता सहारनपुर बनता जा रहा है। यहां पर भी नशे का कारोबार बहुत तेजी से फैल रहा है। ऐसे ही नशे का कारोबार करने वाले युवक ने छात्र बनकर पढ़ाई करने के लिए अपने दोस्त के साथ कमरा किराए पर लेकर रहने लगा। लेकिन जब मकान मालिक को युवक पर शक हुआ और उन्होंने उसके बारे में छानबीन की। नशे के कारोबार में लिप्त पाए जाने पर मकान मालिक ने उससे कमरा खाली करवाना चाहा तो उसने दबंगई दिखानी शुरू कर दी। इस पर कॉलोनी वासियों ने घेर की उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।

मामला सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र के जेजे पुरम कॉलोनी का है। जहां नशे का कारोबार करने वाले एक युवक की जमकर पिटाई हुई। दरअसल इस युवक ने खुद को छात्र बताते हुए कमरा किराए पर लिया था। लेकिन इस युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर मकान मालिक को इस पर शक हुआ। उन्होंने कई दिनों तक उसकी निगरानी की और जब उनका शक यकीन में बदल गया तो उन्होंने युवक से बात करने की प्रयास किया। किन्तु युवक ने उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत को चरितार्थ करते हुए उन्हीं को धमकाना शुरू कर दिया। इस पर कॉलोनी वासियों ने युवक को घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद में युवक को थाना सदर पुलिस को सौंप दिया गया।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक अपने दोस्त के साथ कमरे पर रह रहा था। यह कमरा उन्होंने पढ़ाई के नाम पर किराए पर लिया था। लेकिन पढ़ाई की आड़ में वह नशे का कारोबार कर रहा था। लोगों ने पकड़ कर उसे पुलिस को सौंपा है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story