TRENDING TAGS :
राज्यमंत्री विजय कश्यप पंचतत्व में विलीन, पूरे महकमे में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री विजय कश्यप का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री विजय कश्यप का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कोविड नियमों का पालन करते हुए उनके जनपद में सादगीपूर्ण तरीके से अंतिम विदाई दी गयी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान भी उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार सहारनपुर के नानौता में किया गया। अंतिम संस्कार के समय लोग शोक में डूबे हुए थे।
आपको बता दें कि योगी सरकार के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री और मुजफ्फरनगर जिले की चरथावल विधानसभा से विधायक विजय कश्यप की कोरोना से मौत हो गयी थी। वो बीते दिनों वह कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। राज्यमंत्री कश्यप की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
Next Story