×

Haji Iqbal: सहारनपुर के बसपा नेता पर योगी का शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति होगी कुर्क

Saharanpur: खनन कारोबारी तथा पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की बेनामी संपत्ति की सीज। ये कार्रवाई शाम को 6:30 बजे थाना मिर्जापुर क्षेत्र में एसपी देहात सूरज राय के निर्देश में होगी।

Neena Jain
Report Neena JainPublished By Vidushi Mishra
Published on: 1 May 2022 1:04 PM GMT (Updated on: 1 May 2022 1:43 PM GMT)
MLC Haji Iqbal
X

हाजी इकबाल (फोटो-सोशल मीडिया)

Saharanpur: प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई। खनन कारोबारी तथा पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की बेनामी संपत्ति की सीज। ये कार्रवाई शाम को 6:30 बजे थाना मिर्जापुर क्षेत्र में एसपी देहात सूरज राय के निर्देश में होगी। यह जानकारी एसएसपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

बसपा के पूर्व एमएलसी एवं खनन कारोबारी हाजी इकबाल व उनके परिवार पर लगातार शिकंजा कसता ही जा रहा है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे हाजी इकबाल की बेहट इलाके में करीब 600 बीघा जमीन जो उसके नौकर नसीम के नाम थी। इस संपत्ति की कीमत करीब 21 करोड़ रुपये है। जिसे 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अधिनियम के तहत कुर्क की जाएगी।

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि एक साथ कुर्की की ये कार्रवाई पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक होगी। खनन कारोबारी हाजी इकबाल के साथ उनके परिवार व करीबियों पर लगातार कानून का शिकंजा कसता जा रहा है।

पिछले सप्ताह ही एसआईटी की जांच के बाद पुलिस ने इकबाल के खेत में काम करने वाले नोकर नसीम को गिरफ्तार किया था। नसीम के नाम तीन चीनी मिलों व 600 बीघा जमीन है। इसका खुलासा होने के बाद यहां से लेकर लखनऊ तक हड़कम्प मच गया था।

पुलिस ने बताया था कि नसीम को गोल्डन एग्रीकल्चर लिमिटेड मे है डायरेक्टर। खनन कारोबारी मोहम्मद हाजी इकबाल के यहां नसीम करता है नौकरी। करोड़ो की बेनामी सम्पत्ति का मालिक होने के बावजूद नसीम व उसके बेटे करते थे मजदूरी।

खैर की लकड़ी चोरी से शुरू हुआ हाजी इकबाल आज अकूत सम्पती का मालिक बन चुका है। इसकी किस्मत तब पलटी जब बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसके कांधे पर हाथ रख दिया। सहरानपुर ही नही पूरे उत्तर प्रदेश में खनन के पट्टो में इसकी मोनोपोली चलने लगी। सिस्टम से हाथ मिलाकर इसने नदियो को छलनी करना शुरू कर दिया।

एक अनुमान के अनुसार, इकबाल 10 हजार करोड़ की सम्पत्ति है। अब योगी सरकार में शिकंजा कसा तो धीरे धीरे यही बेनकाब नही हो रहा बल्कि इसके साथ जुड़े लोगों के ऊपर से भी चादर हटनी शुरू हो गई है।

हाजी इकबाल के नौकर नसीम द्वारा क्रय की गई संपत्ति की सूची

मैसर्स अमित जैन एण्ड नसीम अहमद द्वारा पार्टनर नसीम अहमद पुत्र अब्दुल गफ्फार उर्फ गफूर निवासी मिर्जापुर पोल तहसील बेहट सहारनपुर द्वारा क्रय की गयी भूमिः-

क्र0स0 प्रोपर्टी नं0 ग्राम रकबा

हैक्टेयर बीघा दर प्रति है0 (लाख में) सर्किल रेट के अनुसार मालियत (रुपये मे)

1 10388/13 नानौली 0.0891 1-6-1 30 लाख 400950/-

2 10389/13 नानौली 0.030 0-8-15 30 लाख 135000/-

3 10390/13 नानौली 0.891 1-6-1 30 लाख 400950/-

4 10391/13 नानौली 0.1783 2-12-4 30 लाख 534900/-

5 3920/13 रोशनपुर पैलो 0.023 वर्ग मी. 0-6-14 1050 रु0 प्रति वर्ग मी0 241500/-

6 3168/ मौ0 शफीपुर 0.133 1-18-19 48 लाख 638400/-

7 3172/14 मायापुर रुपपुर 1.1769 17-4-12 30 लाख 3530700/-

8 3176/14 शाहपुर गाडा 0.205 3-0-0 30 लाख 615000/-

9 3774/14 शाहपुर गाडा 1.032 15-02-0 30 लाख 3096000/-

10 3775/14 शाहपुर गाडा 0.205 3-0-0 30 लाख 615000/-

11 6381/14 शाहपुर गाडा 0.516 7-11-0 30 लाख 1548000/-

12 6380/14 मिर्जापुर पोल 0.1787 2-12-6 35 लाख 625450/-

13 6375/14 फैजाबाद 0.8833 12-18-13 30 लाख 2649900/-

14 6374/14 फैजाबाद 1.1617 17-0-0 30 लाख 3485100/-

15 6136/14 मिर्जापुर पोल 0.529 07-14-18 35 लाख 1851500/-

16 6142/14 मिर्जापुर पोल 0.529 07-14-18 35 लाख 1851500/-

17 4939/14 शाहपुर गाडा 0.400 5-17-2 30 लाख 1200000/-

18 4206 रोशनपुर पैलो 0.133 1-18-19 28 लाख 372400/-

19 4207 रोशनपुर पैलो 0.237 3-12-11 34 लाख 1208700/-

20 11954/12 शेरपुर पैलो 0.929 13-12-0 28 लाख 2601200/-

21 11828 शाहपुर गाडा 0.6758 9-14-18 30 लाख 2027400/-

22 11833 शाहपुर गाडा 0.5838 8-11-0 30 लाख 1751400/-

23 4829 रोशनपुर पैलो 0.3072 4-9-19 28 लाख 860160/-

24 4830 रोशनपुर पैलो 0.3535 05-3-10 28 लाख 989800/-

25 4837 रोशनपुर पैलो 0.615 09-0-0 34 लाख 2091000/-

26 4838 रोशनपुर पैलो 0.512 07-10-0 34 लाख 2611200/-

27 11907 शेरपुर पैलो 0.608 8-18-0 28 लाख 1702400/-

28 3052 शेरपुर पैलो 0.536 7-16-19 28 लाख 1500800/-

29 3053 रोशनपुर पैलो 0.604 8-16-17 28 लाख 1691200/-

30 3051 रोशनपुर पैलो 0.307 4-10-0 28 लाख 859600/-

31 12065/12 फतहेपुर 0.9345 13-13-0 30 लाख 2803500/-

32 4167/13 मौ0 शफीपुर 0.430 6-5-18 30 लाख 1290000/-

33 4168/13 मौ0 शफीपुर 0.599 8-15-8 30 लाख 1797000/-

34 5183/13 अली अकबरपुर 0.1366 2-0-0 32 लाख 437120/-

35 3350/ मायापुर रुपपुर 0.187 2-14-15 30 लाख 561000/-

36 4547/13 रोशनपुर पैलो 0.225 3-5-18 28 लाख 630000/-

37 2637/13 शेरपुर पैलो 1.198 17-10-16 28 लाख 3354400/-

38 2636/13 शेरपुर पैलो 1.085 15-17-14 28 लाख 3038000/-

39 4119/13 मौ0 शफीपुर 0.072 01-1-0 30 लाख 324000/-

40 4221/13 फतेहपुर 0.280 4-2-0 30 लाख 840000/-

41 3168/13 अली अकबरपुर 0.1666 2-8-16 60 लाख 999600/-

42 3461/1 मायापुर रुपपुर 0.3045 4-9-3 30 लाख 913500/-

43 6909/13 रसुलपुर उर्फ रसुली 1.445 21-3-2 38 लाख 5491000/-

44 6910/13 रसुलपुर उर्फ रसुली 1.557 22-15-18 38 लाख 5916600/-

45 6911/13 रसुलपुर उर्फ रसुली 2.366 34-12-18 38 लाख 8990800/-

46 7042/13 मुर्तजापुर शउर 825.18 वर्ग मी 1-4-3 2300/- रु0 प्रति वर्ग मी 1898000/-

47 3167/13 शाहपुर गाडा 0.557 8-3-2 30 लाख 1671000/-

48 3169/14 शेरपुर पैलो 0.205 3-0-0 28 लाख 574000/-

49 5812/12 अली अकबरपुर 0.1666 2-8-16 32 लाख 533120

कुल बीघा -375-6-2 कुल 21,00,00,000/- रुपये

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story