×

Saharanpur News: 'आजाद समाज पार्टी' ने फूंका चुनावी बिगुल, चंद्रशेखर ने शुरू की 'बहुजन साइकिल यात्रा'

चंद्रशेखर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब गरीबों की सरकार आएगी अब गरीबों के हक, अधिकार को कोई नहीं छीन पाएगा, 'आजाद समाज पार्टी' ही अब जनता के बीच में एक मात्र विकल्प है।

Neena Jain
Report Neena JainPublished By Shashi kant gautam
Published on: 1 July 2021 9:42 AM GMT
Saharanpur News: आजाद समाज पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल, चंद्रशेखर ने शुरू की बहुजन साइकिल यात्रा
X

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कोशिशें भी तेज कर दी हैं। इस मुहिम में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर जिन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई है, 'आजाद समाज पार्टी" ने आज सहारनपुर में अपने पार्टी के कार्यालय से बहुजन साइकिल यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। चंद्रशेखर ने खुद साइकिल चलाकर आज इस बहुजन साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा की इस यात्रा के माध्यम से जाति छोड़ो समाज जोड़ो का पैगाम देते हुए लोगों को अपनी इस पार्टी से जोड़ेंगे और भाजपा की जनविरोधी नीतियां और बिगड़ती कानून व्यवस्था, जिससे उत्तर प्रदेश बेहाल हो गया है, आम आदमी मर रहा है, रेप हो रहे हैं, सरकार में किसी की नियुक्ति नहीं हो रही है, इससे अवगत कराते हुए अपनी पार्टी को मजबूत बनाएंगे और 2022 के विधानसभा चुनाव को जीतकर अपनी सरकार बनाएंगे।

भाजपा की जन विरोधी नीतियों से सबको अवगत कराएंगे- चंद्रशेखर

साइकिल यात्रा 21 जुलाई तक पूरे उत्तर प्रदेश में चलेगी घर-घर तक जाएगी और लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराएगी उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव को देखते हुए उन्होंने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हम गठबंधन नहीं महागठबंधन बनाएंगे और महागठबंधन के विकल्प सभी के लिए खुले हैं। जो भी भाजपा को रोकेगा उसका उनके महागठबंधन में स्वागत है।

चंद्रशेखर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब गरीबों की सरकार आएगी अब गरीबों के हक, अधिकार को कोई नहीं छीन पाएगा, 'आजाद समाज पार्टी' ही अब जनता के बीच में एक मात्र विकल्प है। यह यात्रा पूरे 20 दिन तक चलेगी जिससे हर व्यक्ति को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story