×

Saharanpur News: सहारनपुर में इन स्थानों पर पिंक बूथ, महिलाओं का होगा वैक्सीनेशन

सहारनपुर जनपद में दो स्थानों पर पिंक बूथ लगाया गया है जिसमें महिलाओं का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

Neena Jain
Reporter Neena JainPublished By Shashi kant gautam
Published on: 7 Jun 2021 3:14 PM GMT
Saharanpur News: सहारनपुर में इन स्थानों पर पिंक बूथ, महिलाओं का होगा वैक्सीनेशन
X

Saharanpur news: केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार हमेशा से ही महिलाओं के सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता रही है। ऐसे में जब कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन के सेंटर लगाए जा रहे हो तो सरकार महिलाओं को कैसे दरकिनार कर सकती है। महिलाओं को वैक्सीन की सुविधा देने के लिए विशेष रूप से पिंक बूथ लगाया गया है।

सहारनपुर जनपद में दो स्थानों पर पिंक बूथ लगाया गया है जिसमें महिलाओं का वैक्सीनेशन किया जा रहा है सहारनपुर घंटाघर स्थित सतयुग आश्रम इंटर कॉलेज में लगाए गए पिंक बूथ में महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया है यहां पर केवल महिलाओं का ही कोरोना का टीकाकरण होगा महिलाओं में कोरोना टीकाकरण को लेकर अधिक सहूलियत देने और उसमें उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए यह प्रयास किया गया है।

रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी

इन सेंटर पर महिलाओं को वैक्सीन की पहली डोज दी जा रही है यहां पर 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं का वैक्सीनेशन होगा। महिलाओं को इन बूथों पर वैक्सीनेशन के लिए किसी भी तरह की रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी उन्हें केवल अपना आधार कार्ड या बैंक की कॉपी साथ में लानी होगी और उसी के आधार पर तुरंत रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन हो जाएगा बूथ के इंचार्ज डॉ अमित कुमार त्यागी ने बताया कि अभी तक टारगेट के अनुसार 50% महिलाएं टीकाकरण करवा चुके हैं और शाम तक आज का टारगेट पूरा हो जाएगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story