×

पुलिस ने जलती चिता से निकाला महिला का शव, आरोपियों को किया गिरफ्तार

बीते रविवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिसके बाद ससुराल पक्ष ने मृतक विवाहिता का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया।

Roshni Khan
Published on: 2 March 2021 3:33 AM GMT
पुलिस ने जलती चिता से निकाला महिला का शव, आरोपियों को किया गिरफ्तार
X
छत्तीसगढ़: मालिक के बेटे पर गिरी ईंट भट्ठे की जलती दीवार, बचाने की कोशिश में महिला की मौत

सहारनपुर: जनपद सहारनपुर जिले के थाना कुतुब शेर क्षेत्र के गांव सब्दलपुर में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जलती चिता से महिला के शव को निकाला और उसके अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर चुपचाप शव जलाने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें:लखनऊ में किसान आंदोलन और कोविड संक्रमण के मद्देनजर धारा 144 लागू

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी

आपको बता दें कि बीते रविवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिसके बाद ससुराल पक्ष ने मृतक विवाहिता का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन जब इसकी सूचना मृतक महिला के परिजनों (मायके वालों) को मिली, तो उन्होंने तुरंत संबंधित थाना कुतुबशेर में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी।

महिला के पति, सास और देवर पर हत्या का आरोप लगाया

जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से महिला के अध जले शव को निकालकर शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और साथ ही साथ महिला के परिजनों ने महिला के पति, सास और देवर पर हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में अभियोग पंजीकृत कर तीनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का जयपुर दौरा आज, पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक में होंगे शामिल

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया

वहीं इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि लक्ष्मी की शादी 15 वर्ष पहले सब्दलपुर निवासी धूम सिंह के साथ की थी। जिसके बाद अब महिला की उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, जिसके बाद मृतका के परिजनों को बिना सूचना दिए उसके शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। तभी मृतका के मायके वालों के द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंची और जलती चिता से मृतका के अवशेषों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट- नीना जैन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story