TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Saharanpur News: दो पक्षों में जमकर मारपीट, गोलीबार और चाकू के हमले से तीन पुलिसकर्मी घायल

Saharanpur News: घटना में दोनों तरफ से जमकर हमला किया गया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Neena Jain
Report Neena Jain
Published on: 22 Sep 2024 3:43 AM GMT
Saharanpur News
X

घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाते लोग (Pic: Newstrack)

Saharanpur News: सहारनपुर जनपद के गांव कैलाशपुर में एक समुदाय के दो पक्षों में जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के एक दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। थाना गागलहेडी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में एक ही समुदाय के दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। विवाद होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के एक सिपाही चाकू लगने से हुए घायल हो गये। वहीं एक सिपाही और एक दरोगा भी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें मैडिग्राम भेज दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे


पुलिस पर चाकू से हमला

देर रात सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेडी के कैलाशपुर में एक ही सामुदाय के दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया। इसमें एक पक्ष ने हवाई फायरिंग भी की जिसमें राह चलते कुछ लोग छर्रे लगने से घायल हुए। जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने अभियुक्त जुहैब की लोकेशन निकाल कर मौके पर पहुंची और उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस कोशिश में पुलिस और पुलिस अभियुक्त में धक्का मुक्की हुई और एक सिपाही की आंखों के पास चाकू लगा। नसें डैमेज होने से आंखों के पास से खून निकल आया।

तीन पुलिसकर्मी घायल

वहीं एक सिपाही और एक दरोगा भी घायल हो गया। इसमें सहरूर नाम के व्यक्ति ने पुलिस टीम पर हमला बोला था। घायल सिपाहियों और दरोगा को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिग्राम में भर्ती कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया की जुहैब का अपराधी इतिहास रहा है। पहले भी वह जेल जा चुका है। उसकी तलाश जारी है। वहीं पुलिस टीम पर हमला करने वाले सहरूर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अभियुक्त जुहैब की तलाश में टीम का गठन कर दबीश दी जा रही है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story