×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

UP News: मदरसा परिसर में महिलाओं-लड़कियों के प्रवेश पर पाबंदी, दारुल उलूम देवबंद ने जारी किया फरमान

UP News: दारुल उलूम देवबंद की ओर से प्रतिबंध से संबंधित आदेश के संबंध में बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि देवबंद दारुल उलूम परिसर से युवतियां और महिलाएं रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही थी।

Jugul Kishor
Published on: 17 May 2024 8:45 AM GMT (Updated on: 23 May 2024 2:14 PM GMT)
Darul Uloom Deoband Bans Women Entry
X

दारुल उलूम में महिलाओं की एंट्री पर प्रतिबंध (Pic: Social Media)

UP News: सहारनपुर में दारुल उलूम देवबंद (Darul Uloom Deoband) ने नया फरमान जारी किया है। नये फरमान में दारूल उलूम देवबंद ने मदरसा परिसर में महिलाओं और लड़कियों के प्रवेश पर प्रतिबंध (Bans Women Entry) लगा दिया है। प्रबंधन का कहना है कि महिलाएं और युवतियां यहां पर आकर रील बनाती थीं, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसीलिए महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह पूरा फैसला छात्रों की पढ़ाई और रील को लेकर लिया गया है।

मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी (Maulana Mufti Abul Qasim Nomani) ने देवबंध प्रबंधन की ओर से जारी किये गये फरमान की पुष्टि की है। मौलाना ने कहा कि दारुल उलूम एक मदरसा है और किसी भी स्कूल में इस तरह की हरकतें स्वीकार करने लायक नहीं है। उन्होने कहा कि दारुल उलूम में शिक्षा का नया सत्र शुरू हो गया है। परिसर में भीड़-भाड़ के कारण छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। हमें इस संबंध में कई शिकायतें मिलीं। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है। मौलान ने कहा कि परिसर में प्रतिबंध पर कुछ महिलाओं ने विरोध भी किया, लेकिन समझाने पर वह मान गईं। सभी बातों को ध्यान में रखकर पाबंदी लगाने का फैसला लिया गया है।

परिसर में महिलाएं बना रहीं थी रील

दारुल उलूम देवबंद (Darul Uloom Deoband) की ओर से प्रतिबंध से संबंधित आदेश के संबंध में बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि देवबंद दारुल उलूम परिसर से युवतियां और महिलाएं रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही थी। दुनियाभर से इसकी शिकायतें मिल रही थी। लगातार यह मामला तूल पकड़ता जा रहा था। पहले इस पर प्रबंधन ने अधिक ध्यान नहीं दिया। लेकिन, महिलाओं और लड़कियों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद मदरसा की छवि देश-दुनिया में धूमिल होने लगी। प्रबंधन को शिकायतें मिलने लगी है। इसके बाद महिलाओं की एंट्री पर बैन (Darul Uloom Deoband Bans Women Entry) लगाने का फैसला लिया गया है।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story