×

Saharanpur: 'गठबंधन दलों को कभी निराश नहीं किया', 65 सीटों पर चुनाव लड़ने पर बोले अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav at Saharanpur : अखिलेश यादव गुरुवार को सहारनपुर में देवबंद सीट से पूर्व विधायक माविया अली के बेटे के शादी के बाद की दावत में शामिल होने आए थे।

Neena Jain
Report Neena Jain
Published on: 2 Nov 2023 4:23 PM GMT (Updated on: 2 Nov 2023 4:33 PM GMT)
Akhilesh Yadav at Saharanpur
X

Akhilesh Yadav (Social Media)

Akhilesh Yadav at Saharanpur : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार (02 नवंबर) को सहारनपुर पहुंचे। 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, हमने हमेशा गठबंधन का सम्मान किया है, आगे भी करते रहेंगे। इस बार लोकसभा चुनाव में NDA को PDA चुनाव हरा देगा। मतलब पिछड़ा, दलित और मुस्लिम। इनकी तिकड़ी बीजेपी को चुनाव हराएगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, 'मैं आपसे कह रहा हूं। अभी तक जितने भी गठबंधन हमने किए हैं कोशिश रही है कि गठबंधन के किसी साथी को निराश ना करें। हमारा गठबंधन और PDA स्ट्रेटजी ही NDA को हराएगा। क्योंकि, NDA के लोगों ने PDA को धोखा दिया है।'

'65 सीटों के लिए सुझाव आया था, लेकिन...'

सहारनपुर के देवबंद पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, 'देवबंद की अपनी एक अलग पहचान रही है। देवबंद ने देश की आजादी की लड़ाई में विशेष योगदान दिया है। यहां की उर्दू तालीम की अलग पहचान है। वहीं, 2024 चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर भी अखिलेश ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, 65 सीटों को लेकर सुझाव आया था लेकिन हमने आज तक जो भी गठबंधन किया है वह सफल रहा। हम सभी साथियों का सम्मान करते हैं। इस गठबंधन में भी साथियों का सम्मान रहेगा और उन्हें न्याय मिलेगा।

माविया अली के बेटे की शादी में आए थे

दरअसल, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां पूर्व विधायक माविया अली के बेटे की शादी में शिरकत करने पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, देवबंद ऐतिहासिक क्षेत्र है। आजादी के समय यहां के लोगों ने अपनी जान की कुर्बानियां दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में विधायक और सपा नेता मौजूद रहे।

सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक

अखिलेश यादव का कारों का काफिला फिरदौस गार्डन पहुंचा। यहां पूर्व विधायक माविया अली सहित सपा विधायकों ने उनकी अगुवाई की और बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपने नेता का स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस भर्ती तैनात किया गया था। अखिलेश यादव की झलक पाने को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोंकझोक होते भी देखी गई।

अखिलेश यादव जब फिरदौस गार्डन से रवाना होने के बाद पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह राणा के बेटे के प्रतिष्ठान पर गए। वहां भी अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। यही पर उन्होंने मीडिया से वार्ता की और गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story