TRENDING TAGS :
भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, बेटे-बेटी की मौत
Saharanpur News: भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों पर ही फायर झोंक दिया। घटना में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी।
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में हैरान कर देने वाली घटना हुई है। यहां गंगोह थाना क्षेत्र अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों पर ही फायर झोंक दिया। घटना में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अभी तक घटना के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है।
जिला कार्यकारिणी के सदस्य है भाजपा नेता
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता योगेश रोहिला सहारनपुर जिला कार्यकारिणी के सदस्य है। वह अपने परिवार के साथ गंगोह थाना क्षेत्र के सांगाथेला गांव में रहता है। शनिवार दोपहर अचानक योगेश रोहिला ने पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। गोली लगने से बेटे-बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी है। वहीं पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गये। वारदात को अंजाम देने के बाद भाजपा नेता ने खुद ही आसपास रहने वाले लोगों को घटना के बारे में बताया। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब यह बात सुनी तो वह दंग रहे गये।
भाजपा नेता की बात सुनकर जब लोग घर में पहुंचे तो चारों और खून ही खून बिखरा हुआ था। दो बच्चों की मौत हो चुकी थी। वहीं पत्नी और एक बच्चा खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे। लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को उपचार के अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं अस्पताल में भर्ती विवाहिता और बच्चे की हालत नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस ने आरोपी भाजपा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता योगेश रोहिला मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। हालांकि उसने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!