×

साक्षी महराज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, की Z+सुरक्षा की मांग

Shivakant Shukla
Published on: 27 Nov 2018 6:01 AM GMT
साक्षी महराज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, की Z+सुरक्षा की मांग
X

लखनऊ: अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले उन्नाव से बीजेपी सांसद व भाजपा के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज द्वारा जामा मस्जिद तोड़ने वाले विवादित बयान के बाद उनको बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद सांसद साक्षी महाराज ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।

ये भी पढ़ें— जामा मस्जिद पर साक्षी महाराज के बयान को उलेमा ने बताया ‘बड़ी साजिश’

बता दें कि बीते 23 और 24 नवंबर को भी सांसद साक्षी महाराज को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। फ़ोन करने वाले ने खुद को डी-कम्पनी से जुड़ा हुआ बताया था। जिसके बाद सांसद की तहरीर पर सदर कोतवाली इलाके में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें— वीडियो: साक्षी महराज ने राहुल को ये क्या कह दिया, राम मंदिर पर भी बोले…

आज गृहमंत्री से मिल सकते हैं सांसद साक्षी महराज

सांसद की तरफ से गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे गए पत्र में सोमवार दोपहर 12:35 और शाम 06:49 बजे फोन पर मिली धमकी का जिक्र किया गया है। पत्र में मोबाइल नंबर 09579862096 और +61762745 से क्रमशः धमकी देने की बात लिखी गई है। फोन करने वाले ने खुद को महाराष्ट्र के अकोला का रहने वाला मुहम्मद अंसार बताया है। साक्षी महाराज ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर जेड श्रेणी की सुरक्षा मांगी है। जानकारी के अनुसार साक्षी महराज आज गृहमंत्री से मुलाकात भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें— जानिए क्यों चले भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल पर पत्थर! मंत्री को बचाई पड़ गई जान, देखें विडियो

गौरततलब है कि उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने एक जनसभा में जामा मस्जिद तोड़ने पर मूर्तियां निकलने का विवादित बयान दिया था जिसके बाद से ही उन्हें धमकियां मिल रही हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story