Samajwadi Party: सपा ने घोषित किए पांच जिलों के जिलाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

Samajwadi Party: नरेश उत्तम पटेल के अनुसार लखनऊ, मिरजापुर, बदायूं, रायबरेली और गोरखपुर जिलों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।

Anant kumar shukla
Published on: 6 March 2023 10:56 AM GMT (Updated on: 6 March 2023 11:37 AM GMT)
Samajawadi Party Appointed New District Presidents
X

Samajawadi Party Appointed New District Presidents (Social Media)

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद पांच जिलों के जिलाध्यक्ष की सूची जारी की है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार लखनऊ, मीरजापुर, बदायूं, रायबरेली और गोरखपुर जिलों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को इन अध्यक्षों की सूची जारी की है। लखनऊ जिलाध्यक्ष जय सिंह जयन्त को बनाया गया है, इससे पहले भी वो इसी पद पर थे। मिरजापुर में देवी प्रसाद चौधरी, बदायूं में आशष यादव, रायबरेली में वीरेन्द्र और गोरखपुर में बृजेश कुमार गौतम को जिल अध्यक्ष बनाया जाएगा।

इसमें से ज्यादतर लोगों पर पार्टी नें विश्वास जताते हुए सेवा विस्तार दिया है। पिछले कार्यकाल इन लोगों द्वारा किए गए कार्यों से पार्टी संतुष्ट है। केकेसी से छात्र राजनीति से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाले जय सिंह जयन्त इससे पहले भी लखनऊ जिला अध्यक्ष थे। वहीं मिरजापुर से देवी प्रसाद चौधरी को भी सेवा विस्तार दिया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के बाद से ही सपा सक्रिय नजर आ रही है। 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। क्षेत्रों को मजबूत करने के क्रम में समाजवादी पार्टी द्वारा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है। इसी क्रम में आज पांच जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।


मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोक सभा सीट पर हुए उप चुनाव के बाद से ही अखिलेश यादव सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसके बाद से ही पार्टी में कई बदलाव किए गए। इसका प्रमुख कारण चाचा शिवपाल यादव का पार्टी मे आना, माना जा रहा है। इसके पहले राष्ट्रीय महा सचिव के रूप में कई लोगों को नई जिम्मेदारियां दी गई थी। वार्ड स्तर पर तैयारियों को लेकर अखिलेश यादव ने कई रैलियां व मीटिंग कर चुके हैं।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story