×

सपा का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा देश को बांटने का काम कर रही सरकार

स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ राजधानी में शहीद स्थल काकोरी से जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ तक 30...

Deepak Raj
Published on: 12 Jan 2020 3:52 PM GMT
सपा का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा देश को बांटने का काम कर रही सरकार
X

लखनऊ। स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ राजधानी में शहीद स्थल काकोरी से जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ तक 30 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा निकाली।

साइकिल यात्री शहीद स्थल काकोरी से दुबग्गा, सीतापुर रोड पर मड़ियाहू के पास से सिविल इंजीनियरिंग कालेज के सामने से होते हुए मुंशीपुलिया चैराहा, पालीटेक्निक चैराहा, लोहिया पार्क, दयाल पैराडाइज चैराहा होकर जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे।

नरेश उत्तम पटेल ने झण्डा दिखाकर रवाना किया

ये भी पढ़े-समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने वेव मॉल में देखी फिल्म छपाक

यात्रा को काकोरी से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने झण्डा दिखाकर रवाना किया। वहीं जनेश्वर मिश्र पार्क में साइकिल यात्रियों का नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन तथा राष्ट्रीय सचिव व मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने अभिनन्दन किया।

इस मौके पर राजेन्द्र चैधरी कहा कि भाजपा शासन में शिक्षा महंगी हुई हो गयी है। सरकार लगातार अलोकतांत्रिक कदम उठा रही है। आम जनता की कहीं सुनवाई नहीं है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सरकार फेल है। दमनकारी सरकार की नींद को खोलने के लिए हमने साइकिल यात्रा निकाली।

ये भी पढ़ें-अखिलेश यादव ने जेएनयू मामले पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ी

उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार युवाओं के लिए काम नहीं कर रही बल्कि देश को बांटने का काम कर रही है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश के युवाओं के पास रोजगार नहीं है। बेरोजगारी कम होने के बजाय लगातार बढ़ रही है। देश में पिछले 45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है और सरकार लोगों का ध्यान बंटाने के लिए हर रोज नए-नए आयोजन कर रही है।

विश्वविद्यालयों के कार्यों में प्रशासनिक हस्तक्षेप बढ़ा

चैधरी ने कहा कि छात्रों का उत्पीड़न हो रहा है। छात्र संघों का चुनाव न कराकर छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों के कार्यों में प्रशासनिक हस्तक्षेप बढ़ गया है। समाजवादी साइकिल यात्रा में नहीं चाहिए एनपीआर, हमको चाहिए रोजगार का मुद्दा उठाया गया।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story