Samajwadi Party: योगी सरकार पर भड़के अखिलेश, कहा भाजपा सरकार में गरीब परेशान, नेता ले रहे सत्तासुख

Samajwadi Party: उन्होने कहा कि भाजपा राज में गैस, डीजल, पेट्रोल और घरेलू रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि हुई है। आटा-दाल के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

Anant kumar shukla
Published on: 17 Dec 2022 1:17 PM GMT
Samajwadi Party Akhilesh Attack on Yogi government
X

Samajwadi Party Akhilesh Attack on Yogi government (Social Media)

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है, लोग मंहगाई की मार से परेशान हैं। किसान-गरीब की जिंदगी दूभर हो गई है। भाजपा राज में केवल पूंजीघराने ही पनप रहे है। शेष सभी गरीबी रेखा को बढ़ाते जा रहे है। लगातार दैनिक उपयोग की चीजें महंगी होती जा रही है। लोगों की घरेलू अर्थव्यवस्था बहुत बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कर्ज और निराशा में डूबे परिवार आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। यह स्थिति भयावह और चिंताजनक है।

उन्होने कहा कि भाजपा राज में गैस, डीजल, पेट्रोल और घरेलू रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि हुई है। आटा-दाल के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। तेल और खाद्य पदार्थो की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले एक माह में आटा, दाल के दाम दस रूपए तक बढ़ गए है। रवा, छोला, मैदा, जीरा सब कुछ मंहगा हो गया है। गरीब और मध्यम वर्ग के लोग उपभोग की वस्तुओं के दामों में भारी बढ़ोत्तरी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वह क्या खाए? और क्या बचाए?

सत्ता सुख लूट रहे नेता

अखिलेश यादल ने कहा कि सरकार में भाजपा नेता सत्ता सुख लूट रहे है। भाजपा नेतृत्व को गरीबों की बिल्कुल चिंता नहीं है। इस लिए वे उनका दर्द नहीं समझ सकते। दिहाड़ी मजदूर को अक्सर बिना काम घर बैठ जाना पड़ता है। मनरेगा में भ्रष्टाचार और धांधली के चलते अब श्रमिकों को नियमित काम नहीं मिल पा रहा है। भाजपा राज में अब संविदा पर ही सब काम होने लगा है। जिसमें न नौकरी की सुरक्षा है और न ही समय से वेतन मिलने की गारन्टी है।

किसानों के आर्थिक मजबूरी का भायदा उठा रहे व्यापारी

उन्होने कहा कि महंगाई की मार से देश का अन्नदाता किसान भी बहुत परेशान है। प्राकृतिक आपदा के चलते कभी-कभी फसलें बर्बाद हो जाती हैं। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। बड़े व्यापारी किसान की आर्थिक मजबूरी को देखते हुए उनकी फसलों का संग्रह कर कालाबाजारी का खेल खेलते हैं। भाजपा सरकार की नीतियों से मंहगाई बेलगाम है। भाजपा सरकार की मनमानी के चलते देश में गरीबों की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार के रहते महंगाई और भ्रष्टाचार से छुटकारा मुश्किल है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story