×

सपा ने फूंका चुनावी बिगुल, एक साल पहले 143 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

Admin
Published on: 25 March 2016 12:05 PM GMT
सपा ने फूंका चुनावी बिगुल, एक साल पहले 143 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को अब अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। सपा ने शुक्रवार को 143 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। सपा के वरिष्ठ नेता और लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की। अगली बार भी सरकार बनाने के लिए संजीदा सपा अकेली पार्टी है, जिसने चुनाव के एक साल पहले ही प्रत्याशियों के नाम उजागर किए हैं।

शिवपाल यादव ने कहा कि ये 143 वो सीटें हैं, जहां सपा पिछले चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकी थी। सपा ने इलाहाबाद पश्चिम से फिर क्रिकेटर ज्योति यादव को मैदान में उतारा है। ज्योति 2012 के चुनाव में भी प्रत्याशी थे। हालांकि बसपा ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं, लेकिन उनके नाम घोषित नहीं किए हैं।

ये भी पढ़ें: आजम संग फिर स्टडी टूर पर निकलेंगे 17 MLA, आपके पैसों से घूमेंगे 3 देश

ये हैं प्रत्याशियों के नाम

बेहट से उमल अली खान, सहारनपुर नगर से संजय गर्ग, सहारनपुर देहात से अब्दुल वाहिद, रामपुर मनिहारन (सु) से विश्व दयाल छोटन, गंगोह से रुद्रसेन चौधरी, भवन से किरनपाल कश्यप, शामली से मनीष कुमार चौहान, चरथावल से मुकेश कुमार चौधरी, पुरकाजी (सु) से उमा किरन, खतौली से श्याम लाल बच्ची सैनी, मीरापुर से शहनवाज राणा, नजीबाबाद से अबरार आलम, बढ़ापुर से शेख सुलेमान, नहटौर (सु) से मुन्ना लाल प्रेमी, चांदपुर से शेरबाज पठान, नूरपुर से नईमुल हसन, कांठ से अनीसुर्रहमान, सरधना से अतुल प्रधान, मेरठ कैंट से सरदार परविंदर सिंह, मेरठ से शहर रफीक अंसारी, मेरठ दक्षिणी से आजी आदिल चौधरी, छपरौली से तराबुद्दीन, बड़ौत से चौधरी साहब सिंह

बागपत से कुलदीप उज्जवल, लोनी से ईश्वर मावी, मुरादानगर से दिशांत त्यागी, साहिबाबाद से राशिद मलिक, गाजियाबाद से सागर शर्मा, मोदीनगर से रामआसरे शर्मा, हापुड़ (सु) से तेजपाल सिंह, नोएडा से अशोक कुमार चौहान, दादरी से विक्रम सिंह भाटी, सिकंदराबाद से अब्दुल रब, बुलंदशहर से मो. मुस्तकीम अल्वी, अनूपशहर से हिमायत अली, खुर्जा (सु) से सुनीता चौहान, खैर (सु) से प्रशांत कुमार बाल्मिकी, बरौली से सुभाष बाबू लोधी, इग्लास(सु) से कन्हैया लाल दिवाकर, हाथरस(सु) से रामनारायण काके, सिकंदराराऊ से यशपाल सिंह चौहान, छाता- लोकमणि कांत जादौन, मांठ से जगदीश नोहवार, गोवर्धन से किशोर सिंह, एत्मादपुर से प्रेम सिंह बघेल, आगरा कैंट (सु) से चंद्रसेन टपलू, आगरा ग्रामीण से प्रेम लता दिवाकर, फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर को सपा का टिकट, खैरागढ़ से विनोद कुमार सिकरवार

फतेहाबाद से डॉ. राजेंद्र सिंह, टूंडला (सु) से महराज सिंह धनगर, फिरोजाबाद से शमशाद अहमद बाबा, अमापुर से वीरेंद्र सिंह सोलंकी, बिल्सी से उदयवीर सिंह शाक्य, दातागंज से अवनीश यादव, बिथरी चैनपुर से वीरपाल सिंह यादव, बरेली शहर से शेर अली जाफरी आल्वी को सपा का टिकट, बरेली कैंट से हाजी इस्लाम बाबू, आंवला से महिपाल सिंह यादव, बीसलपुर से नीरज गंगवार, जलालाबाद से शरदवीर सिंह, तिलहर से अनवर अली, शाहजहांपुर से तनवीर अहमद खां, पलिया से अनीता यादव, धौरहरा से यशपाल चौधरी, मोहम्मदी से आरए उस्मानी, हरगांव(सु) से मनोज कुमार राजवंशी, लहरपुर से अनिल कुमार वर्मा, सवाइजपुर से पद्मराग सिंह यादव, बिलग्राम मल्लावां-सुभाष पाल, मोहान (सु) से भगवती प्रसाद, उन्नाव से मनीषा दीपक, लखनऊ पूर्वी से डॉ. श्वेता सिंह, तिलोई से मयंकेश्वर सिंह, रायबरेली सदर से आरपी यादव

जगदीशपुर (सु) से विजय कुमार पासी, फर्रूखाबाद से विजय सिंह, सिकंदरा से महेंद्र कटियार, गोविंदनगर से सुनील शुक्ला, आर्यनगर से रीता बहादुर सिंह, किदवईनगर से ओमप्रकाश मिश्रा, कानपुर कैंट से हाजी परवेज अंसारी,महाराजपुर से अरुणा तोमर, माधवगढ़ से लाखन सिंह कुशवाहा, कालपी से विष्णुपाल सिंह, ललितपुर से ज्योति लोधी, महरौनी (सु) से रमेश कुमार खटीक, राठ (सु) से अम्बेश कुमारी, महोबा से सिद्ध गोपाल साहू, तिंदवारी से दीपा सिंह गौर, नरैनी (सु) से भरत लाल दिवाकर, बांदा से देवराज गुप्ता, मानिकपुर से निर्भय सिंह पटेल, बिंदकी से समरजीत सिंह, फतेहपुर से चंद्रप्रकाश लोधी, अययाशाह से दलजीत निषाद, हुसैनगंज से मो. शफीर, खागा (सु) से ओमप्रकाश गिहार, विश्वनाथगंज से संजय पांडेय, मंझनपुर (सु) से हेमंत कुमार टुन्नू, चायल से चंद्रबलि सिंह पटेल, करछना से उज्जवल रमण सिंह

इलाहाबाद पश्चिम से ज्योति यादव, कोरांव (सु) से रामदेव निडर कोल,रूदौली से अब्बास अली जैदी, महसी से राजेश त्रिपाठी, कैसरगंज से रामतेज यादव, कटराबाजार से बैजनाथ दूबे, बांसी से लालाजी यादव, डुमरियागंज से कमाल यूसुफ, कप्तानगंज से राणा सिंह किंकर, रुदौली से अनूप पांडेय, खलीलाबाद से सुबोध चंद्र यादव, पनियारा से कृष्णभान सिंह सैथवार, कैम्पियरगंज से चिंता यादव, गोरखपुर सदर से संजय सिंह, सहजनवा से यशपाल सिंह रावत, खजनी (सु) से जोखू पासवान, चौरीचौरा से केशव यादव, बांसगांव से संजय कुमार पहलवान, चिल्लूपार से राजेंद्र सिंह, खड्डा से नथुनी कुशवाहा

पडरौना से विजेंद्र पाल सिंह यादव, तमुकुहीराज से पीके राय, फाजिलनगर से विश्वनाथ सिंह, रुद्रपुर से प्रदीप यादव, मुबारकपुर से रामदर्शन यादव, मधुवन से राजेंद्र मिश्रा, मऊ से अल्ताफ अंसारी रसड़ा से सनातन पांडेय, फेफना से अम्बिका चौधरी, जौनपुर से मो. जावेद सिद्दीकी, मुंगराबादशाहपुर से ज्वाला प्रसाद, मोहम्दाबाद से राजेश कुशवाहा, मुगलसराय से बाबूलाल यादव, सकलडीहा से प्रभुनारायण सिंह यादव को सपा का टिकट, पिंड्रा से रामबालक सिंह पटेल, अजगरा (सु) से लालजी सोनकर, शिवपुर से अरविंद कुमार मौर्य,वाराणसी उत्तरी से अब्दुल समद अंसारी, वाराणसी दक्षिण से अशफाक अहमद डब्ल्यू को टिकट, वाराणसी कैंट से रीबू श्रीवास्तव

नीचे देखिए, प्रत्याशियों की लिस्ट

list-first

list

list-sp

list-samajwadi-party

list-candidates

list-mulayam

Admin

Admin

Next Story