×

UP MLC Election: सपा ने एमएलसी चुनाव के लिए नियुक्त किए प्रभारी, स्वामी प्रसाद मौर्य को मिली दो जिलों की जिम्मेदारी

UP MLC Election: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद् निर्वाचन खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर और फैजाबाद के लिए जिलेवार प्रभारी नियुक्त किए हैं।

Anant kumar shukla
Published on: 7 Jan 2023 3:06 PM GMT (Updated on: 7 Jan 2023 4:35 PM GMT)
Samajwadi Party appointed in charge for MLC elections
X

Samajwadi Party appointed in charge for MLC elections (Social Media)

UP MLC Election: स्नातक स्तरीय एमएलसी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद् निर्वाचन खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर और फैजाबाद के लिए जिलेवार प्रभारी नियुक्त किए हैं।

ये बने प्रभारी

गोरखपुर- अम्बिका चौधरी, देवरिया- राम गोविन्द चौधरी, महराजगंज- स्वामी प्रसाद मौर्य, राजेश यादव, एमएलसी व पूर्व मंत्री, कुशीनगर- स्वामी प्रसाद मौर्य, फैजाबाद- लालजी वर्मा, अम्बेडकरनगर- राममूर्ति वर्मा, सुल्तानपुर- मो ताहिर खान, अनूप सम्डा व अरुण वर्मा, अमेठी- भगेलू राम, बस्ती- राम प्रसाद चौधरी, सन्तकबीरनगर- त्रिभुवन दत्त, सन्तोष यादव 'सनी', सिद्धार्थनगर- माता प्रसाद पाण्डेय राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद, बलरामपुर- एसपी विधायक, श्रावस्ती- इंद्राणी वर्मा, बहराइच- मुकेश श्रीवास्तव व रमेश गौतम, आजमगढ़- बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, रामआसरे विश्वकर्मा, मऊ- चंद्रदेव राम यादव

12 जनवरी तक नामांन, 30 को मतदान

12 भरवरी, 2023 तारीख को पांच विधान परिषद् सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन सीटों के लिए नामांकन 12 जनवरी तक दाखिल किया जाएगा। जबकि नामांकन वापिस करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी है। 30 जनवरी को मतदान कराया जायेगा।

इनका कार्यकाल हो रहा समाप्त

12 फरवरी को गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के देवेंद्र प्रताप सिंह, कानपुर खंड स्नातक क्षेत्र के अरूण पाठक, बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के जयपाल सिंह व्यस्त, इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक क्षेत्र के सुरेश कुमार त्रिपाठी और कानपुर खंड शिक्षक क्षेत्र के राजबहादुर सिंह चंदेल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

अखिलेश यादव से मिले पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी, लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए कुशल खिलाड़ी भर्ती 2022 के आधा दर्जन आवेदन कर्ताओं ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पार्टी प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

आवेदनकर्ताओं ने कुशल खिलाड़ी भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें भर्ती में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड नहीं दिया गया। भर्ती बोर्ड के अधिकारी उनके प्रमाण पत्र को फर्जी बताकर एडमिट कार्ड जारी नहीं कर रहे हैं जबकि वे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। खिलाड़ी आवेदन कर्ताओं ने अपने साथ भेदभाव होने का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव से निष्पक्ष भर्ती के लिए मदद मांगी।

अखिलेश यादव से मुलाकात करने वाले आवेदन कर्ताओं में नितिन अग्रवाल, सचिन कुमार, विपिन गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, संतोष यादव, आकाश शर्मा आदि शामिल रहे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story