×

MLC Election 2022 UP: सपा ने एमएलसी चुनाव के लिए 18 प्रत्याशी किए घोषित, देखिए किसे-कहां से मिला टिकट

MLC Election 2022 UP: विधान परिषद चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। अब तक सपा ने 19 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

Rahul Singh Rajpoot
Report Rahul Singh RajpootPublished By Shreya
Published on: 16 March 2022 2:43 PM GMT
MLC Election 2022 UP: सपा ने एमएलसी चुनाव के लिए 18 प्रत्याशी किए घोषित, देखिए किसे-कहां से मिला टिकट
X

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फोटो- न्यूजट्रैक)

MLC Election 2022 UP: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने विधान परिषद चुनाव (MLC Election) के लिए अपने 18 उम्मीदवारों (SP Candidates) की घोषणा कर दी है। इसमें कई पुराने नाम शामिल हैं जो सपा प्रमुख के करीबी माने जाते हैं। स्थायी निकाय कोटे की 36 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

सपा और बीजेपी (BJP vs SP) में एक बार फिर एमएलसी चुनाव (MLC Election UP In Hindi) में मुकाबला होगा। 2016 में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जब मुख्यमंत्री थे एमएलसी का चुनाव हुआ था और उन्हें एकतरफा जीत हासिल हुई थी। इनमें से आठ निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

सपा के घोषित 18 प्रत्याशी

बाराबंकी: राजेश कुमार यादव इलाहाबाद: बासुदेव यादव

खीरी: अनुराग वर्मा

जौनपुर: मनोज कुमार

बस्ती, सिद्धार्थनगर: संतोष यादव

गोरखपुर, महाराजगंज: रजनीश यादव

झांसी, जालौन, ललितपुर: श्यामसुंदर सिंह

लखनऊ, उन्नाव: सुनील कुमार सिंह

रामपुर, बरेली: मशकूर अहमद

रायबरेली: वीरेंद्र शंकर सिंह

फैजाबाद: हीरालाल यादव

आजमगढ़, मऊ: राकेश कुमार यादव

मथुरा, एटा, मैनपुरी: उदयवीर सिंह

बहराइच: अमर यादव

वाराणसी: उमेश

पीलीभीत, शाहजहांपुर: अमित यादव

प्रतापगढ़: विजय बहादुर यादव

आगरा, फिरोजाबाद: दिलीप सिंह यादव

अब तक सपा ने 19 प्रत्याशियों की घोषणा की

इससे पहले अखिलेश यादव ने कल मंगलवार को कुशीनगर देवरिया से गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विशेषज्ञ रहे डॉ कफील को अपना प्रत्याशी घोषित किया था इस तरह अब तक सपा ने 19 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

इस 36 सीटों पर चुनाव के बाद अगर भारतीय जनता पार्टी इसमें से फतेह हासिल करती है तो उसका उच्च सदन में भी बहुमत हो जाएगा अभी तक विधान परिषद में समाजवादी पार्टी का बहुमत था। कांग्रेस की बात करें तो मात्र एमएलसी दीपक सिंह का भी कार्यकाल जल्दी खत्म होने वाला है इसके बाद उनकी संख्या विधान परिषद में सूर्य हो जाएगी वहीं बहुजन समाज पार्टी के एक सदस्य अभी 2024 तक रहेंगे। उसके बाद उनकी भी संख्या शून्य हो जाएगी।

10 मार्च को विधानसभा चुनाव के आये नतीजों में समाजवादी पार्टी को अकेले दम पर 111 सीटें हासिल हुई हैं वहीं उनके सहयोगियों को मिलाकर 125 सीटें हैं। भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को 275 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जिसके बाद योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं अखिलेश यादव नतीजों को लेकर भाजपा पर लगातार हमला बोल रहे हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story