×

उन्नाव कांडः नैतिक जिम्मेदारी ले सामूहिक इस्तीफा दे भाजपा सरकारः अखिलेश यादव

भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को जघन्य हत्या प्रदेश बना दिया है। कानून व्यवस्था उसके सम्हाले नहीं संभल रही हैं। भाजपा सरकार अपने संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन में विफल है। इसलिए अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए भाजपा सरकार को सामूहिक इस्तीफा दे देना चाहिए।

राम केवी
Published on: 5 Dec 2019 2:23 PM GMT
उन्नाव कांडः नैतिक जिम्मेदारी ले सामूहिक इस्तीफा दे भाजपा सरकारः अखिलेश यादव
X

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बहू बेटियां दहशतभरी जिंदगी जी रही हैं। उनके साथ जिस प्रकार दुष्कर्म, अत्याचार और हत्याओं की खबरें आ रही है, वे दिल दहलाने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें

इलाहाबाद हाईकोर्ट से सपा सांसद आजम खान को मिली राहत

सपा नेता ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश की लड़कियों और महिलाओं के लिए यह आज तक का सबसे खराब दौर है, जो घोर निंदनीय है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को जघन्य हत्या प्रदेश बना दिया है। कानून व्यवस्था उसके सम्हाले नहीं संभल रही हैं। भाजपा सरकार अपने संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन में विफल है। इसलिए अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए भाजपा सरकार को सामूहिक इस्तीफा दे देना चाहिए।

बलात्कार की घटनाएं कलंक

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्नाव में एक युवती के साथ बलात्कार के बाद उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला देने की लोमहर्षक घटना प्रदेश के लिए कलंक है। रायबरेली में दलित लड़की से रेप के बाद हत्या, चित्रकूट में पुलिस सहायता केन्द्र में बलात्कार के बाद हत्या कर शव फेंका गया। नौ दिन के संघर्ष के बाद संभल की रेप पीड़िता की दर्दनाक मौत। फिरोजाबाद में एक किशोरी से दुष्कर्म। बलिया में नाबालिग से दुष्कर्म। रायबरेली से एक पीड़िता लखनऊ पैदल चलकर परिवार के संग मुख्यमंत्री जी से न्याय मांगने आई थी, उसने निराश हताश होकर इच्छामृत्यु की मांग की है।

इसे भी पढ़ें

2022 में सपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता: अखिलेश यादव

झूठे आंकड़ों से बचाव शर्मनाक

अखिलेश यादव ने कहा कि ये हालात बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में अपराधी जितने दुस्साहसी हो गए हैं, सरकार उतनी ही असहाय नज़र आती है। दबंगो को खाकी या कानून का कतई डर नहीं रह गया है। मुख्यमंत्री के अपराध नियंत्रण के दावे हवाई साबित हो चुके है। झूठे आंकड़ों से बचाव की भाजपा सरकार की कुचेष्टा शर्मनाक है। यह बात दिन के उजाले की तरह जगजाहिर है कि भाजपा की सरकार शासन करने में पूरी तरह अक्षम है। वह प्रदेश की जनता पर भार स्वरूप है। अन्याय और अपराध का डरावना चेहरा बन चुकी भाजपा सरकार सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।

राम केवी

राम केवी

Next Story