Azamgarh News: आज आजमगढ़ में अखिलेश यादव, जाएंगे पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के पैतृक आवास

Akhilesh Yadav Azamgarh Visit: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आजमगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान वह पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के पैतृक आवास जाकर उनकी मां को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 11 May 2022 5:53 AM GMT
akhilesh yadav slams bjp says on unemployment gyanvapi farmers and crime
X

अखिलेश यादव (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया) 

Akhilesh Yadav Azamgarh Visit : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज आजमगढ़ दौरे पर जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) का परिणाम आने के बाद यह दूसरा मौका है जब अखिलेश यादव आजमगढ़ जा रहे हैं। इससे पहले मार्च महीने में 21 तारीख को अखिलेश यादव आजमगढ़ दौरे पर गए थे। अपने आजमगढ़ दौरे पर आज अखिलेश यादव यूपी सरकार के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के पैतृक घर जाएंगे जहां दारा सिंह चौहान की माता के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

चुनाव से पहले दारा सिंह ने छोड़ा BJP का साथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के भीतर भगदड़ का माहौल मच गया था। योगी कैबिनेट में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी समेत कुल तीन मंत्रियों समय 14 विधायकों ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया था। बीजेपी का साथ छोड़ने के बाद उत्तर प्रदेश में पिछड़ी जाति का बड़ा चेहरा माने जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। मगर इस चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्या को करारी हार का सामना करना पड़ा।

आजमगढ़ में सपा ने किया क्लीन स्वीप

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सबसे बेहतर परफॉर्मेंस आजमगढ़ जनपद में देखने को मिला। जहां समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ के सभी पांचो विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज किया था। चुनाव नतीजे आने के बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ दौरे पर जाकर मार्च महीने में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया था। चुनाव परिणाम आने के बाद अपने पहले आजमगढ़ दौरे पर अखिलेश यादव ने आजमगढ़ के सदर विधानसभा सीट से विधायक दुर्गा यादव और अतरौलिया विधानसभा सीट से संग्राम यादव से मुलाकात किया था।

यूपी चुनाव का परिणाम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास बनाते हुए एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर कुल 273 सीटों पर जीत दर्ज किया। वहीं समाजवादी पार्टी इस चुनाव में 125 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। जबकि कांग्रेस महज 2 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई, वहीं बसपा एक सीट पर ही सिमट कर रह गयी।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story