Kannauj News: सपा मुखिया अखिलेश यादव आज एक दिवसीय दौरे पर पंहुचे कन्नौज, 2024 चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज

Kannauj News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज एक दिवसीय दौरे पर कन्नौज पंहुचे। इस दौरान वह कन्नौज के सिद्ध पीठ माता फूलमती देवी मंदिर पहुंचे ।

Pankaj Srivastava
Published on: 10 Jan 2023 3:27 PM GMT
X

कन्नौज: सपा मुखिया अखिलेश यादव आज एक दिवसीय दौरे पर पंहुचे कन्नौज, 2024 चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज

Kannauj News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज एक दिवसीय दौरे पर कन्नौज पंहुचे। इस दौरान वह कन्नौज के सिद्ध पीठ माता फूलमती देवी मंदिर पहुंचे जहां पर चल रही श्रीराम कथा में सम्मिलित हुए और उन्होंने संतों का आशीर्वाद लिया। अखिलेश यादव के राजनीतिक जीवन की शुरुआत सिद्धपीठ माता फूलमती देवी मंदिर के आशीर्वाद से हु हुई थी।

अखिलेश यादव का कन्नौज से 2024 का चुनाव लड़ने की अटकलें तेज़

कन्नौज से 2024 का चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच अखिलेश यादव ने एक बार फिर सिद्ध पीठ माता फूलमती देवी मंदिर पहुंचकर चुनाव लड़ने की सर गर्मियों को तेज कर दिया। अखिलेश यादव मंगलवार को अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान मकरंद नगर स्थित सिद्धपीठ माता फूलमती देवी मंदिर अचानक पहुंच गए जहां पर श्रीमद् राम कथा का आयोजन किया गया है। आज कथा समापन का दिन था।

अखिलेश यादव के द्वारा मंदिर परिसर पंडाल में मौजूद माताओं का अभिवादन करते हुए मंदिर में प्रवेश किया जहां पर सबसे पहले उन्होंने माता फूलमती देवी के आगे माथा टेका और उनकी पूजा अर्चना की इसके पश्चात मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा मैं मौजूद संतों का भी सम्मान किया। मंदिर कमेटी के द्वारा भी अखिलेश यादव का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंदिर परिसर के संतों से लिया आशीर्वाद

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंदिर परिसर में ही संतो के साथ बैठकर भंडारे का प्रसाद भी चखा। इस बीच उन्होंने मंदिर परिसर में मीडिया कर्मियों से बात की। उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरुआत करने का जिक्र करते हुए बताया कि माता के आशीर्वाद लेने के बाद ही उनका सफर शुरू हुआ था। कन्नौज से चुनाव लड़ने को लेकर किए गए सवाल पर अखिलेश ने ज्यादा तो कुछ स्पष्ट नहीं कहा लेकिन इशारों में यह जरूर कहा कि मैं लड़ना चाहता हूं आगे पार्टी फैसला लेगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story