Azam Khan IT Raid : 'वक्त नहीं लगता...तख्त पलट जाने में', आजम खान के ठिकानों पर 60 घंटे चली IT रेड पर बोले अखिलेश यादव

Azam Khan Income Tax Raid : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'अवाम को समझ आ रहा है, जो उनके साथ हो रहा है वो किसी के साथ भी हो सकता है। जो हुक्मरान ये सोच रहे हैं कि जुल्म से वो जीत जाएंगे तो उन्हें ये भी समझ लेना चाहिए कि...

aman
Written By aman
Published on: 15 Sep 2023 5:19 PM GMT (Updated on: 16 Sep 2023 3:07 AM GMT)
Azam Khan Income Tax Raid
X

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान ( सोशल मीडिया)

Azam Khan Income Tax Raid: समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT Department) ने छापेमारी की। 60 घंटे यानी करीब 3 दिनों तक चली कार्रवाई अब पूरी हो गई है। इनकम टैक्स के अधिकारी और सुरक्षाकर्मी आजम खान के घर से जा चुके हैं। सपा नेता के घर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की चली लंबी कार्रवाई खत्म होने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav on Azam Khan) ने प्रतिक्रिया दी है।

'वक्त नहीं लगता वक्त के बदल जाने में...'

सपा के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'आज तीन दिन बाद जाकर आजम खान साहब के यहां छापे खत्म हुए या कहिए जुल्म की दास्ताँ की एक और कहानी। अवाम को समझ आ रहा है, जो उनके साथ हो रहा है वो किसी के साथ भी हो सकता है। जो हुक्मरान ये सोच रहे हैं कि जुल्म से वो जीत जाएंगे तो उन्हें ये भी समझ लेना चाहिए कि हिंदुस्तान वो नायाब देश है जो दुश्मन के साथ भी नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं करता और वक्त आने पर सच का ही साथ देता है। हर धर्म-मजहब से ऊपर उठकर सच्चे मन वालों की एकता और अमन की ताकत ही आखिर में जीतती रही है…और आगे भी जीतती रहेगी। वक्त नहीं लगता वक्त के बदल जाने में…तख्त के पलट जाने में!'

मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़ी जानकारी ली

गौरतलब है कि, सपा के कद्दावर नेता आजम खान के घर से आयकर विभाग की टीम छापेमारी की कार्रवाई पूरी कर अब जा चुकी है। आयकर विभाग के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी निकल चुके हैं। करीब 60 घंटे तक चली कार्रवाई में आईटी डिपार्टमेंट की टीम ने आजम और उनके परिवार से मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट (Mohammad Ali Johar Trust) से जुड़े लेनदेन की जानकारी ली।

आज़म की संपत्तियों के बारे में जुटाई जानकारी

आयकर विभाग के अधिकारियों ने आज़म खान की संपत्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई। इस दौरान सपा नेता की पत्नी और उनके बेटों से भी आयकर विभाग के अधिकारियों ने पूछताछ की। इस पूछताछ में विभाग को क्या मिला? इस संबंध में अधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार किया। उनका कहना था पूरी जानकारी मुख्यालय से ही दी जाएगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story