×

Ambedkar Nagar News: महिलाओं पर पुलिस ने बरसाई थी लाठिया, सपा डेलिगेशन पीड़ितों से करेगा मुलाकात

Ambedkar Nagar News: सपा की ओर से जारी एक लेटर में बताया गया है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा का प्रतिनिधि मंडल 11 नवंबर 2022 को अम्बेडकर नगर जायेगा।

Jugul Kishor
Published on: 10 Nov 2022 8:17 AM GMT (Updated on: 10 Nov 2022 8:21 AM GMT)

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकर नगर जनपद में डॉ. भीमराव अमंबेडर की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पीटने के मामले में पीड़ितों से समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा। सपा की ओर से जारी एक लेटर में ऐलान किया गया है, कि कल यानी कि 11 नवंबर को सपा का प्रतिनिधि मंडल जाकर पीड़ित महिलाओं से स्थिति के बारें में जानकारी लेगा। पीड़ितों को न्याय दिलायेगा।

सपा ने लेटर जारी कर कही ये बात

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी एक लेटर में बताया गया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा का प्रतिनिधि मंडल 11 नवंबर 2022 को अम्बेडकर नगर जायेगा। अम्बेडकर नगर के जलालपुर कस्बे के ग्राम वाजिदपुर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर कुछ असमाजिक व्यक्तियों द्वारा कालिख पोतने की घटना में संलिप्त असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग कर रही दलित महिलाओं पर दिनांक 6 नवंबर 2022 को पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक किया गया लाठीचार्ज तथा उन महिलाओं को जेल भेजने की घटना की जांच के लिये निम्न प्रतिनिधि मंडल अम्बेडकरनगर जायेगा।

प्रतिनिधि मंडल में ये लोग रहेंगे शामिल

पीड़ितों से मुलाकात करने के लिये अवधेश प्रसाद विधायक, लालजी वर्मा विधायक, राम अचल राजभर विधायक, राममूर्ति वर्मा विधायक, राकेश पांडेय विधायक, त्रिभुवन दत्त विधायक, पंकज पटेल विधायक, अभय सिंह विधायक, महेंद्र नाथ यादव विधायक, अतहर खां पूर्व सदस्य विधान परिषद, राम शकल यादव निवर्तमान जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जायेंगे।

बता दें कि अम्बेडकर नगर जनपद में बीते (6 नवंबर 2022) को डॉ. भीमराव अमंबेडर की प्रतिमा पर अराजक तत्वों द्वारा कालिख पोत दी गयी थी। जिसके बाद में स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने के बाद में मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला बढ़ता गया। प्रदर्शन कर महिलाओं और पुलिस के बीच में झड़प हो गयी, जिसके बाद में महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद में पुलिस ने लाठी चार्ज शुरु कर दिया। जिसमें कई महिलायें गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जलालपुर के वाजिदपुर में 6 नवम्बर को हुआ था बवाल।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story