×

हाथरस में छात्रवृत्ति घोटाला, सपा के जिलाध्यक्ष हुए गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 से 2006 तक अनुसूचित जाति के सैकड़ों छात्रों की छात्रवृत्ति हड़पने के मामले में वर्ष 2006 में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Newstrack
Published on: 7 Dec 2020 10:17 AM GMT
हाथरस में छात्रवृत्ति घोटाला, सपा के जिलाध्यक्ष हुए गिरफ्तार
X
हाथरस में छात्रवृत्ति घोटाला, सपा के जिलाध्यक्ष हुए गिरफ्तार (PC: social media)

लखनऊ: हाथरस जिले के छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपित समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले उनके भाई भी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस को छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष की काफी दिनों से तलाश थीं।

ये भी पढ़ें:सपाइयों-पुलिस में घमासान: मेरठ में किसान यात्रा पर बवाल, 50 कार्यकर्ता हिरासत में

हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव को गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय पुलिस ने इसकी सूचना आर्थिक अपराध शाखा को दे दी है।

कई विद्यालयों में छात्रों की संख्या को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया था

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 से 2006 तक अनुसूचित जाति के सैकड़ों छात्रों की छात्रवृत्ति हड़पने के मामले में वर्ष 2006 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। कई विद्यालयों में छात्रों की संख्या को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया था। इसकी जांच कानपुर की आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। 2006 में इस घोटाले में सपा के जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव समेत 13 लोगों पर धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

सभी 13 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे

सभी 13 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे। हाथरस के कई कॉलेजों में छात्रवृत्ति वितरण में करीब 74 लाख रुपये का घोटाला किया गया है। वर्ष 2002 से 2006 तक अनुसूचित जाति के सैकड़ों छात्रों की छात्रवृत्ति का पैसा शिक्षा माफिया डकार गए थे। वर्ष 2006 में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कानपुर ने धारा 420, 467, 468, 471 के तहत कोतवाली सिकंदराराऊ में मुकदमा दर्ज कराया था। करीब 10 दिन पहले इस मामले में 13 आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी हुए थे।

ये भी पढ़ें:एटा में झोलाछापों के नर्सिंगहोम में मौत पर मौत, प्रशासन की अनदेखी बनेगी भयानक

युवराज सिंह यादव पुत्र होडल सिंह निवासी रतिभानपुर थाना सिकंदराराऊ के खिलाफ सिकंदराराऊ कोतवाली में वर्ष 2008 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसकी विवेचना आर्थिक अपराध शाखा कानपुर इकाई कर रही है। इसमें युवराज सिंह यादव सहित 18 लोग आरोपी हैं। इन पर अनुसूचित जाति के छात्रों की लाखों की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप है। सपा जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव के भाई व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि यादव को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

रिपोर्ट- श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story