×

शिवपाल ने बदायूं सीट छोड़ा! जानिए क्या है मामला

Lok Sabha Election 2024: शिवपाल बदायूं से अपने बेटे आदित्य को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। इस आशय का प्रस्ताव सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को भेजा गया है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 2 April 2024 4:25 PM GMT (Updated on: 2 April 2024 4:47 PM GMT)
Shivpal left Badaun seat! Know what is the matter
X

शिवपाल ने बदायूं सीट छोड़ा! जानिए क्या है मामला: Photo- Social Media

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के बदायूं से लोकसभा उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं सीट छोड़ दी है। अब वे यहां से लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। शिवपाल यादव ने अपने बेटे आदित्य यादव के नाम का प्रस्ताव रखा है। शिवपाल बदायूं से अपने बेटे आदित्य को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। इस आशय का प्रस्ताव सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को भेजा गया है।

अब देखना यह होगा कि क्या समाजवादी पार्टी इस प्रस्ताव को स्वीकार करती है। शिवपाल के चुनाव न लड़ने के वहीं कयास भी लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो शिवपाल खुद चुनाव न लड़ कर बेटे के राजनीतिक भविष्य की नीवं को मजबूत करना चाहते हैं।

बेटे के लिए तैयार करना चाहते हैं ग्राउंड

शिवपाल यादव इटावा के जसवंतनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे अपने बेटे के लिए राजनीतिक ग्राउंड तैयार करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि उनका बेटा आदित्य यादव बदायूं से लोकसभा का चुनाव लड़े। सूत्रों की मानें तो शिवपाल यादव ने बदायूं सीट छोड़ने की पेशकश की है। अब देखना यह होगा कि क्या सपा बदायूं से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य को टिकट देगी या शिवपाल ही बदायूं से चुनाव लड़ेंगे या फिर और यहां से सपा का उम्मीदवार होगा। यह तो समय ही बताएगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story