Akhilesh Yadav ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत, योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले- पर्दे के पीछे बैठे कुछ लोग चला रहे हैं सरकार

Akhilesh Yadav SP Membership campaign: अखिलेश यादव ने कहा सदस्यता अभियान की लखनऊ में शुरुआत की गई अब पूरे प्रदेश के नेता कार्यकर्ता नए सदस्य को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 5 July 2022 9:03 AM GMT
Akhilesh Yadav Membership campaign
X

अखिलेश यादव ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत (Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack)

SP Membership campaign: समाजवादी पार्टी नए सदस्यों को जोड़ने के लिए आज से सदस्यता अभियान (Akhilesh Yadav Membership campaign) की शुरुआत की है। पार्टी मुख्यालय पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसकी शुरुआत की। पार्टी के संस्थापक सदस्य उदय प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव को सदस्यता ग्रहण कराई। उसके बाद लखनऊ के विधायक, प्रत्याशी और सभी पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण की अब पूरे प्रदेश में यह सदस्यता अभियान चलेगा। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आज इसकी लखनऊ (Lucknow) में शुरुआत की गई है अब पूरे प्रदेश के नेता कार्यकर्ता अपने अपने गांव शहर गली मोहल्लों में नए सदस्य को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि जो भी पार्टी से जुड़ना चाहेगा उसका स्वागत है वह चाहे किसी भी जाति धर्म का हो।

योगी सरकार पर अखिलेश का निशान

सदस्यता अभियान की शुरुआत के बाद अखिलेश यादव ने योगी सरकार (Yogi Government) पर जमकर हमले बोले। उन्होंने 100 दिन पूरे होने पर कहा कि इस सरकार को बताना चाहिए कि वह गरीब युवा किसान के लिए क्या किया। जो वादे किए थे वह पूरा नहीं हुए। एसआई भर्ती से लेकर शिक्षक भर्ती तक के अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। चुनाव के पहले बड़े-बड़े वादे किए गए थे लेकिन अब तक कोई पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद जो एक बड़ा उद्घाटन होने जा रहा है सरकार को बताना चाहिए वह किसने बनाया था। अखिलेश यादव का इशारा शहीदपथ किनारे बने लुलु मॉल से था। उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे अखिलेश यादव ने कहा जब वह जनता के लिए खुल जाएगा तो वह भी लुलु मॉल जाएंगे क्योंकि समाजवादी सरकार के दौरान इसकी नींव पड़ी थी।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर तंज

अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा स्वास्थ्य महकमे में हुए तबादलों को लेकर जारी नोटिस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार के उपमुख्यमंत्री जब बाहर जाते हैं तो उनके विभाग में पूरा तबादला हो जाता है उन्हें कानों कान खबर नहीं चलती। वह जब लौट कर आते हैं तब उन्हें इसकी जानकारी होती है। सपा प्रमुख ने कहा सरकार को पीछे से कोई चला रहा है। उन्होंने कहा सरकार में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो पीछे से पूरा ऑपरेट कर रही हैं मंत्रियों को इसकी खबर नहीं होती।

ओपी राजभर को जवाब

सपा गठबंधन के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर अखिलेश यादव पर अक्सर निशाना साधते हैं। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने उन पर पलटवार किया। सपा प्रमुख ने कहा किसी को समाजवादी पार्टी को नसीहत देने की जरूरत नहीं है। आजकल जो राजनीतिक रही है, यह पीछे से ऑपरेट हो रही है। समाजवादी पार्टी अपने हिसाब से कार्य करती है।

मायावती पर निशाना

अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के दौरान फैली अफवाहों का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान क्या कहा जा रहा था कि उन्हें राष्ट्रपति बनाया जाएगा लेकिन अब तो राष्ट्रपति भी तय हो गया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी क्या कहती है और करती क्या है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है अफवाहों पर ध्यान ना दीजिए।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story